अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
13-Jun-2020 07:54 PM
By Aryan Anand
PATNA:जन अधिकार पार्टी ( लोकतांत्रिक) पार्टी अध्यक्ष पप्पू यादव मशाल लेकर बिहार सरकार के खिलाफ सड़क पर उतर गये हैं। उन्होनें बिहार की नीतीश सरकार को तानाशाह बताते हुए उसके खिलाफ विरोध का बिगुल फूंक दिया है।
पप्पू यादव ने मशाल लेकर सड़क पर उतरते ही एलान कर दिया कि यह उस तानाशाह सरकार के खिलाफ एक प्रतीक और एक विरोध है जिसने अपने मजदूरों, मध्यम वर्ग के लोगों, छात्रों को उनके हाल पर छोड़ दिया है। उन्होनें कहा कि इस विरोध को हम गांव-गांव तक पहुचाएंगे।
पप्पू यादव के नेतृत्व में जाप ने छात्रों, कलाकारों और व्यापारियों के समर्थन में मशाल जुलूस निकाला। यह मशाल जुलूस उत्तरी मंदिरी स्थित जाप कार्यालय से निकलकर आयकर चौराहा तक गया। पप्पू यादव ने पहले ही एलान किया था कि अगर छात्रों का तीन महीने का स्कूल फ़ीस माफ़ और छोटे व्यापारियों का बिजली बिल, लोन का ईएमआई और होल्डिंग टैक्स माफ़ नही किया गया तो हम मशाल जुलूस निकालेंगे। इस मशाल जुलूस में तक़रीबन 500 लोग सोशल डिस्टेसिंग का पालन करते हुए शामिल हुए।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए पप्पू यादव ने कहा कि नीतीश कुमार को छात्रों और मजदूरों की कोई चिन्ता नहीं हैं। पिछले कुछ दिनों में 37 लाख प्रवासी मज़दूर बिहार वापस लौटे हैं। उनके लिए अभी तक सरकार ने रोज़गार की व्यवस्था नहीं की है।उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने छात्रों और गरीबों के हक़ में फैसला नहीं लिया तो हम अपने विरोध को और तेज़ करेंगे। हम कमज़ोर समाज के लोगों की आवाज़ उठाते रहेंगे और संघर्ष जारी रखेंगे।
जाप के राष्ट्रीय महासचिव और मुख्य प्रवक्ता प्रेमचंद सिंह ने कहा कि बिहार सरकार गरीब और मजदूर विरोधी है। यह पूंजीपतियों की सरकार है जो सिर्फ गरीबों का हक़ मारना जानती है। विरोध में एजाज अहमद, राघवेन्द्र सिंह कुशवाहा, अकबर अली परवेज़, मंजय अली राय, सुगन जी, शंकर पटेल, विशाल कुमार, नवल किशोर यादव शामिल हुए।