अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
01-Aug-2021 08:43 PM
PATNA : रविवार को ही जेडीयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पीएम मैटेरियल करार दिया था. लेकिन रविवार की शाम जब नीतीश पटना पहुंचे तो पीएम मैटेरिलय के सवाल पर असहज हो गये. पत्रकारों ने जब बार बार पूछा तो बोले-हम काहे के लिए रहेंगे पीएम मैटेरिटल.
नीतीश कुमार दो दिनों के दिल्ली दौरे के बाद रविवार की देर शाम पटना पहुंचे. एयरपोर्ट पर ही पत्रकारों से बात की. सवाल पूछा गया कि उपेंद्र कुशवाहा ने उन्हें पीएम मैटेरिलय यानि पीएम पद का दावेदार बताया है. नीतीश पहले तो सवाल टालते रहे लेकिन जब बार बार यही सवाल आया तो उन्होंने कहा कि वे पीएम पद के दावेदार नहीं हैं. ऐसी कोई बात नहीं है. उन्हें उपेंद्र कुशवाहा के उस बयान की जानकारी दी गयी कि जिसमें कुशवाहा ने जेडीयू को एक नंबर की पार्टी बनाकर नीतीश को प्रधानमंत्री पद का दावेदार बनाने का दावा किया था. नीतीश बोले-अरे चलिये, इ सब होता रहता है लेकिन हम सबको कोई दिलचस्पी नहीं है इन चीजों में. हम अपना काम कर रहे हैं.
गौरतलब है कि रविवार को ही जेडीयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने कहा था कि नीतीश कुमार पीएम मैटेरियल यानि प्रधानमंत्री पद के योग्य दावेदार हैं. कुशवाहा ने कहा कि देश का प्रधानमंत्री बनने के लिए किसी नेता में जो गुण होना चाहिये वे तमाम गुण नीतीश कुमार में हैं. हालांकि वे नरेंद्र मोदी को चुनौती देने की बात नहीं कह रहे हैं, जेडीयू एनडीए में है औऱ एनडीए के नेता फिलहाल नरेंद्र मोदी ही हैं. लेकिन नीतीश कुमार प्रधानमंत्री बनने योग्य हैं.