अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
03-Aug-2021 03:18 PM
DELHI : जनता दल यूनाइटेड के पूर्व अध्यक्ष शरद यादव से मुलाकात करने पहुंचे आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने जातीय जनगणना के मुद्दे पर संघर्ष जारी रखने का ऐलान किया है. लालू यादव कल मुलायम सिंह यादव से मिलने पहुंचे थे और आज शरद यादव से मुलाकात के बाद लालू यादव ने नीतीश कुमार को लेकर भी बड़ा बयान दिया है.
लालू ने कहा है कि नीतीश कुमार को भले ही जेडीयू के नेता पीएम मैटेरियल बता रहे हो लेकिन बीजेपी ने साफ कर दिया है कि पीएम पद को लेकर एनडीए में कोई वैकेंसी नहीं है. यह पूछे जाने पर कि क्या भविष्य में नीतीश कुमार उनके साथ आ सकते हैं. लालू ने कहा कि वह नहीं समझते कि अभी नीतीश कुमार उनके साथ सोने जा रहे हैं.
आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव ने चिराग पासवान को लेकर भी बड़ा बयान दिया है. लालू ने कहा कि एलजेपी के अंदर चाहे जो भी हुआ हो. लेकिन हकीकत यही है कि चिराग पासवान में लीडर बन चुका है. लालू ने एक कदम आगे बढ़ते हुए इस बात का ऐलान कर दिया कि बिहार में लीडर के तौर पर चिराग पासवान की ही पहचान है. चाहे एलजेपी में जो कुछ भी हुआ हुआ हो चिराग ही नेता हैं और आगे चिराग के साथ ही गोलबंदी होगी.
मीडियाकर्मियों ने जब लालू से पूछा कि क्या नीतीश के लिए लालू के दिल में जगह है. इसपर जवाब देते हुए लालू प्रसाद यादव ने कहा कि "जगह क्या होता है. जगह तो लोग बनाता है. बिगड़ते भी रहता है. रहे हैं नीतीश साथ में रहे हैं. अभी हम नहीं समझते हैं कि नीतीश के साथ जाने की कोई भी संभावना है." लालू ने कहा कि "बेईमानी कर के नीतीश सत्ता में हैं. महागठबंधन के उम्मीदवारों को बेईमानी कर के कम वोटों से हराया गया."
नीतीश को लेकर उपेंद्र कुशवाहा के पीएम मेटेरियल वाले बयान पर लालू ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि "बीजेपी के नेताओं ने उन्हें कह दिया है कि पीएम पद के लिए कोई वैकेंसी नहीं है. नरेंद्र मोदी को भी (उपेंद्र कुशवाहा) की बात समझनी चाहिए."
आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने जातीय जनगणना की मांग को दुहराते हुए कहा कि जातीय जनगणना होनी चाहिए. इसको लेकर हम आंदोलन तेज कर रहे हैं. जातीय जनगणना होकर रहेगा. पार्लियामेंट में कमिटमेंट है. लालू ने दो दिनों में शरद यादव और मुलायम सिंह यादव से मुलाकात पर कहा कि पुराने लोगों से मिल रहे हैं और हम सबलोग एक ही साथ हैं.