ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / politics / नीतीश कुमार को ढूंढ़ने CM आवास जायेंगे तेजस्वी यादव, कहा-90 दिनों से गायब...

नीतीश कुमार को ढूंढ़ने CM आवास जायेंगे तेजस्वी यादव, कहा-90 दिनों से गायब CM को ढूंढ़ना ही पड़ेगा

13-Jun-2020 05:29 PM

PATNA: RJD के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव अब नीतीश कुमार को ढ़ूढने सीएम आवास जायेंगे. पटना में आज तेजस्वी यादव ने कहा कि अब कोई दूसरा रास्ता नहीं बचा. बिहार की जनता को मरता हुआ छोड़ कर नीतीश कुमार घर में कैद हैं ऐसे में विपक्ष को अपनी भूमिका निभानी ही पड़ेगी.

मुख्यमंत्री गायब हैं, हम सीएम ढ़ूढने जायेंगे

आरजेडी के प्रदेश कार्यालय पहुंचे तेजस्वी प्रसाद यादव ने आज मीडिया से बात करते हुए कहा

“मुख्यमंत्री गायब हैं, अब हमको लगता है कि विपक्ष को ही एक अण्णे मार्ग जाकर सीएम को ढ़ूढना पड़ेगा. कहना पड़ेगा कि मुख्यमंत्री जी कहां हो, बिहार में हाहाकार मचा हुआ है. बिहार के लोग मर रहे हैं और मुख्यमंत्री 90 दिनों से गायब हैं. अब विपक्ष के लोगों को मुख्यमंत्री आवास जाना पड़ेगा कि नीतीश जी कहां हैं. कौन से बिल में माननीय मुख्यमंत्री जी छिपे हैं, ये बतायें.”

नीतीश जी हार मान चुके हैं

तेजस्वी प्रसाद यादव आज अपनी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह और दूसरे प्रमुख पदाधिकारियों से मीटिंग करने प्रदेश कार्यालय पहुंचे थे. मीडिया से बात करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हार मान ली है. उनकी भाषा की मर्यादा जिस तरह से गिरी है. उससे पता चल रहा है कि वे निराश हताश हो चुके हैं. 

तेजस्वी ने कहा कि विपक्ष होने के नाते सकारात्मक रूप से मुख्यमंत्री से सवाल पूछा. हमने कोई पर्सनल अटैक किया नहीं. हमने जनता के लिए सवाल पूछा. लेकिन उनकी भाषा लगातार गिरती जा रही है हम उस पर नहीं जायेंगे. हम गरीब-मजदूर, किसान की बात करते रहेंगे. सरकार से सवाल पूछते रहेंगे.




नीतीश कुमार से पूछे कि तरूण कौन हैं

तेजस्वी यादव ने कहा कि जो लोग ये पूछ रहे हैं कि तरूण यादव कौन है वो नीतीश कुमार से पूछे. नीतीश जी ये पूछें न कि तरूण है कौन. जवाब मिल जायेगा. तरूण कौन है तेजस्वी कहां है इसी पर चर्चा होगी. कि बेरोजगारों को रोजगार कैसे मिले इस पर चर्चा होगी.

झूठ बोलने वालों को बेनकाब करेंगे

तेजस्वी ने कहा कि आज जो लोग एड़ी अलगा-अलगा कर झूठ बोल रहे हैं, जनता को गुमराह कर रहे हैं वैसे लोगों को एक-एक कर हम जनता के सामने लायेंगे. उनके चेहरे को बेनकाब करेंगे. उनके हाथ से सत्ता जाने वाली है. बीजेपी-जेडीयू वाले मान चुके हैं कि सत्ता चली गयी है. वे जिस भाषा का प्रयोग कर रहे हैं हम उस लेवल पर नहीं जायेंगे. हम जनता के मुद्दे उठायेंगे. हां, वैसे लोग इंतजार करें बहुत कुछ होने वाला है.