ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / politics / नीतीश के जनता दरबार के बाद BJP फिर से शुरू करेगी सहयोग कार्यक्रम,...

नीतीश के जनता दरबार के बाद BJP फिर से शुरू करेगी सहयोग कार्यक्रम, पार्टी ऑफिस में मंत्री सुनेंगे फरियादियों की बात

01-Aug-2021 04:21 PM

PATNA : 5 साल के लंबे गैप के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जनता दरबार कार्यक्रम की शुरुआत की. पिछले महीने मुख्यमंत्री जनता दरबार कार्यक्रम में एक बार फिर से मौजूद होने लगे. लेकिन अब बीजेपी भी अपने मंत्रियों को जनता की फरियाद सुनने के लिए बैठाने वाली है. बीजेपी एक बार फिर से सहयोग कार्यक्रम की शुरुआत करने जा रही है. आपको बता दें कि एनडीए के शुरुआती शासन में सहयोग कार्यक्रम की शुरुआत की गई थी, इसमें सोमवार से लेकर शनिवार तक के पार्टी कार्यालय में हर दिन किसी न किसी विभाग से जुड़े बीजेपी के मंत्री मौजूद रहते थे. इस दौरान लोग और कार्यकर्ता उनसे अपनी फरियाद कर सकते थे.


बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जनता दरबार के बाद अब बीजेपी कोटे के मंत्री भी भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय में जनता का दरबार सजायेंगे. राजधानी पटना स्थित बीजेपी के प्रदेश कार्यालय में सप्ताह में मात्रा रविवार को छोड़कर बाकि सभी दिन सोमवार से शनिवार के बीच हर रोज सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच पार्टी कोटे के मंत्री उपस्थित होंगे.


बीजेपी के मंत्री सहयोग कार्यक्रम के दौरान पार्टी के कार्यकर्ता और आम लोगों से सीधे-सीधे रू-ब-रू होंगे.साथ ही ये मंत्री इनकी समस्याओं को सुनने के बाद मामलों को ऑन द स्पॉट समाधान कराएंगे. सोमवार यानी कि 2 अगस्त से बीजेपी के मंत्रियों का जनता दरबार  लगना शुरू हो जाएगा. बताया जा रहा है कि बीजेपी की ओर से तमाम मंत्रियों का कार्यक्रम निर्धारित कर दिया गया है.


प्रदेश भाजपा मुख्यालय प्रभारी सुरेश रूंगटा के अनुसार पहले दिन सोमवार को यानी कि दो अगस्त को पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री नीरज कुमार सिंह, पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी और श्रम संसाधन मंत्री जिवेश मिश्रा जनता दरबार में उपस्थित होंगे. ये तीनों मंत्री प्रत्येक सोमवार को पार्टी प्रदेश कार्यालय जनता दरबार में उपस्थि रहा करेंगे.


हर मंगलवार को डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद, प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय और उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन जनता दरबार में मौजूद रहेंगे. इसी तरह बुधवार को जनता दरबार में राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री रामसूरत राय, पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन और कला संस्कृति मंत्री आलोक रंजन सहयोग कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे.


जबकि गुरुवार को जनता दरबार में गन्ना उद्योग और विधि मंत्री प्रमोद कुमार, सहकारिता मंत्री सुभाष सिंह और पर्यटन मंत्री नारायण प्रसाद मौजूद रहेंगे. जनता दरबार में शुक्रवार को खान एवं भूतत्व मंत्री जनक राम, कृषि मंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह और पीएचईडी मंत्री रामप्रीत पासवान मौजूद रहेंगे. प्रत्येक शनिवार को डिप्टी सीएम रेणु देवी जनता दरबार में फरियादियों की शिकायत सुनेंगी.