अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
20-Nov-2022 07:36 PM
PATNA: गोपालगंज के तत्कालीन डीएम जी कृष्णैया हत्याकांड में उम्रकैद की सजा काट रहे पूर्व सांसद आनंद मोहन की रिहाई की मांग उठने लगी है। कई राजनीतिक दलों की मांग के बाद अब एनडीए के सहयोगी दल राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी ने भी आनंद मोहन की रिहाई की मांग बिहार सरकार से की है। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रवण कुमार अग्रवाल ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और बिहार सरकार से आनंद मोहन की जेल से रिहाई कराने के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की है।
राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रवण अग्रवाल ने कहा कि जब कोर्ट ने पूर्व सांसद आनंद मोहन को सजा थी उस वक्त आनंद मोहन को निर्दोष मानते हुए नीतीश कुमार आंदोलन करने की बात करते थे। यहां तक कि उस समय आनंद मोहन के जेल जाने पर नीतीश कुमार ने उनके समर्थन में धरना भी दिया था। उन्होंने हम सुप्रीमो पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के मांग का समर्थन करते हुए कहा कि आनंद मोहन जेल में चौदह वर्ष से भी ज़्यादा सजा काट चुके हैं। आनंद मोहन स्वतंत्रता सेनानी परिवार से आते हैं। नीतीश कुमार ने भी आनंद मोहन को जेपी आंदोलन के समय का पुराना साथी बताया था और नीतीश कुमार ने महाराणा प्रताप की जयंती के अवसर पर पटना के मिलर स्कूल के मैदान में जनसभा में आनंद मोहन की रिहाई की बात कही थी।
उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने जनसभा को संबोधित करते हुए आनंद मोहन को अपना पुराना मित्र बताया था और यह भरोसा दिलाया था कि वे अपने स्तर से आनंद मोहन की रिहाई के लिए लगे हुए है लेकिन नीतीश कुमार के कहे अनुसार आज तक आनंद मोहन की रिहाई का नतीजा निकल कर सामने नहीं आया। राष्ट्रीय प्रवक्ता ने आगे कहा कि बिहार में राजद के आतंक और जंगल राज के ख़िलाफ़ और राज्य को राजद के आतंकराज से मुक्त कराने के लिए लोजपा के संस्थापक रामविलास पासवान के साथ आनंद मोहन ने काफ़ी संघर्ष किया था और लंबे समय तक रामविलास पासवान के साथ काम किया था। उन्होंने कहा कि जनभावना का सम्मान करते हुए नीतीश कुमार को आनंद मोहन की रिहाई के लिए ठोस कदम उठाना चाहिए।