अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
16-Nov-2022 09:31 PM
NAWADA: नवादा में पिछले दिनों कर्ज की बोझ के तले दबे एक ही परिवार के 6 लोगों ने खुदकुशी कर ली थी, जिसको लेकर खूब राजनीति हुई थी। बुधवार को लोजपा(रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और जमुई सांसद चिराग पासवान ने नवादा पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। इस दौरान चिराग पासवान ने सरकार पर जोरदार हमला बोला और घटना के लिए सीधे तौर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जिम्मेवार बताया।
चिराग ने कहा कि अगर सरकार इस घटना को लेकर सजग होती तो आज सभी आरोपी सलाखों के पीछे होते लेकिन घटना के इतने दिन बाद भी न के बराबर गिरफ्तारी हुई है। उन्होंने कहा है आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से यह साफ हो गया है कि प्रशासन और सरकार द्वारा ऐसे लोगों को संरक्षण दिया जा रहा है। साहूकार लोग प्रशासन के लोगों से भी अपनी सेटिंग कर के रखते हैं। यही कारण है कि ऐसे लोगों के खिलाफ प्रशासन आंख मुंद लेता है। नवादा में इतनी बड़ी घटना हो जाती है और मुख्यमंत्री पीड़ित परिवार से मिलना तक मुनासिब नहीं समझते हैं।
चिराग ने कहा कि अगर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार नवादा आकर पूरे मामले को देखते तो ऐसे साहूकारों को कड़ा संदेश जाता जो लोगों को आत्महत्या करने पर मजबूर करते हैं। मुख्यमंत्री और सरकार की खामोशी ऐसे साहूकारों को बल देने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार क्यों नहीं ऐसी योजनाएं बनाती है कि लोगों को किसी से लोन न लेना पड़े। इसमें पूरी तरह से सरकार का फेल्योर है।
उन्होंने कहा कि बिहार के लोगों को सरकार ने इतना मजबूर कर दिया है कि वे साहूकारों के पास जाकर हाथ फैलाएं। इस बात का अंदाजा भी नहीं लगाया जा सकता है कि आखिर परिवार को कितना प्रताड़ित किया गया कि पूरे परिवार ने सामूहिक आत्महत्या का फैसला ले लिया। उन्होंने कहा कि आत्महत्या के लिए बाध्य करने वाले लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा चलाया जाना चाहिए।