अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
04-Nov-2022 07:04 PM
By ALOK KUMAR
BETTIAH: चुनावी रणनीतिकार से राजनीति के अखाड़े में उतरे प्रशांत किशोर ने आज राजद पर तीखा हमला बोला है. अपनी जनसुराज यात्रा के दौरान पदयात्रा कर रहे प्रशांत किशोर आज पश्चिम चंपारण जिले के मुस्लिम बहुल गांवों में पहुंचे. प्रशांत किशोर ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा- अगर राजद एमवाई की पार्टी है तो सारी मलाई वाई के हिस्से ही क्यों जा रही है. एम को क्या मिल रहा है.
मुस्लिम को क्यों नहीं बनाया डिप्टी सीएम
प्रशांत किशोर ने कहा कि एमवाई की समीकरण वाली पार्टी नीतीश कुमार से गठजोड़ कर सत्ता में आयी. लेकिन उप मुख्यमंत्री की कुर्सी सिर्फ वाई के हिस्से ही गयी. एम को क्या मिला. बिहार में Y समीकरण का नेता डिप्टी सीएम हैं तो M समीकरण के किसी नेता को डिप्टी सीएम क्यों नहीं बनाया गया? प्रशांत किशोर ने पिछली सरकार का हवाला देते हुए कहा कि नीतीश कुमार जब भाजपा के साथ थे तो बीजेपी के दो विधायक उप मुख्यमंत्री बने थे. आरजेडी के पास तो बीजेपी से ज्यादा विधायक हैं, वह भी अपनी पार्टी से दो उप मुख्यमंत्री बना सकती थी. राजद ने किसी मुस्लिम विधायक को डिप्टी सीएम क्यों नहीं बनाया.
मुस्लिम समाज में लोगों को संबोधित करते हुए पीके ने कहा कि आप लोगों को एक पार्टी ने बंधुआ मजदूर बना लिया है. मुसलमानों को सिर्फ वोट बैंक समझा जा रहा है. अब हालत ये है कि ये समाज अपने बच्चों के भविष्य की चिंता भी नहीं कर रहा है. उसे डराया जा रहा है औऱ वह डरा कर सिर्फ उनसे वोट लिया जा रहा है. सरकार को ये बताना चाहिये कि मुसलमानों के विकास के लिए कौन से काम किये गये.
दरअसल, राजनीति के माहिर खिलाड़ी पीके ने राजद पर निशाना साधते हुए कहा कि यह पार्टी सिर्फ अल्पसंख्यकों को डरा कर वोट लेने का काम करती है. राजद की पूरी राजनीति दो वोट बैंक पर टिकी है. इस पार्टी के मूल रूप से दो ही समर्थक वर्ग हैं. एक M और दूसरा Y. इसमें भी M की संख्या Y से ज्यादा है. फिर किसी मुस्लिम नेता को डिप्टी सीएम क्यों नहीं बनाया गया?