ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / politics / मुफ्त कोरोना टीका पर तेजस्वी ने नीतीश सरकार को घेरा, कहा- शुक्रिया! विपक्ष...

मुफ्त कोरोना टीका पर तेजस्वी ने नीतीश सरकार को घेरा, कहा- शुक्रिया! विपक्ष की वजह से ही सही लेकिन देर आए दुरुस्त आए!

22-Apr-2021 11:04 AM

PATNA: सरकार ने 1 मई से कोरोना वैक्सीनेशन के तीसरे चरण की शुरुआत की घोषणा की। एक मई से अब 18 साल से ऊपर का हर व्यक्ति कोरोना का टीका लगवा सकेगा। अभी तक 45 साल से ऊपर के लोगों को ही कोरोना का टीका लग रहा था। मुफ्त कोरोना टीकाकरण पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को घेरा है। इसे लेकर तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश के ट्वीट का जवाब दिया है। तेजस्वी यादव ने रिट्विट करते हुए लिखा। शुक्रिया! विपक्ष की वजह से ही सही लेकिन देर आए दुरुस्त आए!


news image


बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने 18 वर्ष या उससे ऊपर आयु के लोगों को राज्य सरकार द्वारा मुफ्त टीका दिए जाने संबंधी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ट्वीट पर प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि शुक्रिया! विपक्ष की वजह से ही सही, लेकिन देर आए दुरुस्त आए! सर्वविदित है आपको कथनी और करनी में हमेशा भारी फर्क रहा है। जानना चाहता हूं कि 10 करोड़ आबादी के टीकाकरण का आपके पास क्या समग्र प्लान है   या फिर 19 लाख नौकरी-रोजगार की तरह इसे भी कोरी  घोषणा मात्र ही समझा जाए?



news image


तेजस्वी ने पूछा कि लगभग 10 करोड़ आबादी के टीकाकरण का सरकार के पास क्या समग्र प्लान है। उन्होंने कहा कि या फिर 19 लाख नौकरी-रोजगार की तरह इसे भी कोरी घोषणा मात्र ही समझा जाए। अब जबकि केन्द्र सरकार ने राज्यों को खुद वैक्सीन खरीदने को कहा है तो राज्य सरकार बताए कि उसने वैक्सीन प्रोक्योरमेंट का क्या प्लान बनाया है? उन्होंने कहा कि अब तक राज्य में 4 महीने में मात्र 4 प्रतिशत लोगों को टीका दिया गया है। इस गति से अगर टीकाकरण अभियान चलता रहा तो सम्पूर्ण टीकाकरण करने में 8-9 साल लग जाएंगे। है कि नहीं?