अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
30-Jul-2021 11:04 AM
PATNA : विधानमंडल के मानसून सत्र के आखिरी दिन में राष्ट्रीय जनता दल ने बेरोजगार के मुद्दे पर नीतीश सरकार को घेरा है. विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने के पहले आरजेडी के विधायकों ने सदन पोर्टिको में इस पर हंगामा किया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की सरकार की तरफ से 20 लाख रोजगार के वादे पर क्या पहल हो पाई, इसको लेकर लेकर आरजेडी विधायकों ने सवाल भी खड़े किए.
विधानमंडल का मानसून सत्र भले ही छोटा रहा हो लेकिन इस 5 दिनों के सत्र में आरजेडी ने अलग-अलग मुद्दों पर सरकार को घेरा है. विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने के पहले रोजगार के मुद्दे पर प्रदर्शन कहीं न कहीं आरजेडी के उस एजेंडे को दिखाता है, जो रोजगार से जुड़ा हुआ है.