ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / politics / मंत्री मुकेश सहनी को BJP ने फिर हड़काया, सांसद सतीश चंद्र दुबे बोले.....

मंत्री मुकेश सहनी को BJP ने फिर हड़काया, सांसद सतीश चंद्र दुबे बोले.. 4 विधायक संभल नहीं रहा, यूपी क्या संभलेगा?

30-Jul-2021 02:26 PM

By Amit

DELHI : अपनी ही पार्टी के विधायकों की नाराजगी का सामना कर रहे मंत्री मुकेश साहनी को बीजेपी ने एक बार फिर से हड़का दिया है. बीजेपी के केंद्रीय नेताओं से मुलाकात के लिए मंत्री मुकेश सहनी इस वक्त दिल्ली में है. लेकिन अब तक उनकी मुलाकात से जुड़ी कोई खबर सामने नहीं आई है. दूसरी तरफ दिल्ली में ही बीजेपी के राज्यसभा सांसद सतीश चंद्र दुबे ने मुकेश सहनी के ऊपर बड़ा हमला बोला है.


बीजेपी के राज्यसभा सांसद ने कहा है कि मंत्री मुकेश सहनी यूपी में बेवजह दिमाग लगा रहे हैं. हकीकत यह है कि बिहार में उनसे पार्टी के चार विधायक नहीं संभाल रहे. ऐसे में वह यूपी क्या संभालेंगे. सतीश चंद्र दुबे ने कहा कि मुकेश सहनी क्या सोचते हैं. इससे बीजेपी को कोई फर्क नहीं पड़ता. लेकिन यह भी सच है कि मुकेश सहनी बिहार में बहुत थोड़े दिनों से राजनीति कर रहे हैं. उनके यूपी जाने का कोई तुक नहीं बनता. सहनी अगर बिहार सरकार के मंत्री होने के नाते प्रोटोकॉल का पालन करके जाते. तो उन्हें सारी सुरक्षा मिलती. लेकिन बेवजह राजनीतिक दबाव के तहत उन्होंने यूपी में जाने का काम किया.



बीजेपी सांसद ने कहा कि उत्तर प्रदेश में सहनी समाज से आने वाले नेताओं की कमी नहीं है. यूपी चुनाव में मुकेश सहनी के साथ बीजेपी के गठबंधन की कोई संभावना नहीं दिखती. सतीश चंद्र दुबे ने कहा है कि उनके विधायक क्या फैसला लेंगे. इसके लिए वह स्वतंत्र हैं. देश के कानून के मुताबिक 18 साल से ऊपर के किसी भी व्यक्ति को अपना फैसला लेने की आजादी है. मुकेश सहनी के विधायक तो फिर भी विधानसभा के माननीय सदस्य हैं.


मुकेश सहनी को बीजेपी के ऊपर हमला बोलने से पहले अपने गिरेबान में झांकना चाहिए. राज्यसभा सांसद ने कहा कि आप से चार विधायक नहीं संभाल रहे तो आप बिहार और यूपी क्या संभालेंगे.