अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
15-Jun-2020 12:51 PM
By Ganesh Samrat
PATNA : बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को नोटिस भेजा है। अशोक चौधरी ने कहा है कि तेजस्वी यादव माफी मांगे नहीं तो वे कानूनी कार्रवाई को बाध्य होंगे।
बिहार सरकार के मंत्रीअशोक चौधरी ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि समाज और मेरी छवि धूमिल करने के उद्देश्य से नेता प्रतिपक्ष ने जो हरकत की है, मैं उसके जवाब में लीगल नोटिस भेज रहा हूं। नेता प्रतिपक्ष जनता से या तो माफी मांगे अन्यथा हम कानूनी रूख अख़्तियार करने को बाधित होंगे।

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने जदयू के एक अन्य मंत्री अशोक चौधरी पर गंदी भाषा के इस्तेमाल का आरोप लगाया था। तेजस्वी ने एक वायरल वीडियो का हवाला देते हुए भवन निर्माण मंत्री और जदयू नेता अशोक चौधरी पर गाली देने का इल्जाम लगाते हुए राज्य की विधि-व्यवस्था पर सवाल खड़ा किया था। तेजस्वी ने कहा कि राज्य सरकार हमें दिन भर गालियां दिलवाए, लेकिन विधि व्यवस्था ठीक कर उद्योग, नौकरी, श्रमिकों को रोजगार, सम्मान और राशन जरूर दिलाए।
समाज और मेरी छवि धूमिल करने के उद्देश्य से नेता प्रतिपक्ष ने जो हरकत की है, मैं उसके जवाब में लीगल नोटिस भेज रहा हूँ। नेता प्रतिपक्ष जनता से या तो माफी मांगे अन्यथा हम कानूनी रूख अख़्तियार करने को बाधित होंगे। pic.twitter.com/NOMuEqqLZW
— Dr. Ashok Choudhary (@AshokChoudhaary) June 15, 2020
इस पर जदयू नेता व मंत्री अशोक चौधरी ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर पलटवार करते हुए कहा था कि तेजस्वी यादव को तो पढ़ने-लिखने से कभी मतलब रहा नहीं है, वे नौवीं फेल है। लिहाजा उनके पास बोलने के लिए कोई अच्छा शब्द ही नहीं है। इसलिए वे अनाप-शनाप व मनगढ़ंत आरोप लगा रहे हैं। अशोक चौधरी ने कहा कि वीडियो को एडिट कर ट्वीट किया गया है। यह वीडियो घोटाला है। तेजस्वी ने बहुत बड़ा फर्जीवाड़ा किया है। फर्जीवाड़ा ही उनकी पूंजी है।