अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
13-Jun-2020 08:51 PM
By Jitendra Kumar
BEGUSARAI : बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी ने एक बार फिर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को आंखे दिखायी है। बेगूसराय पहुंचे मांझी ने दो टूक कह दिया कि अकेला कोई खुद को नेता घोषित कर दे तो ऐसे नहीं चलेगा । महागठबंधन में पांच पार्टियां है और सभी मिलकर इसका फैसला करेंगी। मांझी ने तो यहां तक कर दिया कि अगर कोई अकेले महागठबंधन में वर्चस्व दिखाने की कोशिश करेगा तो ये कहना मुश्किल है 'हम' इसमें बना रह पाएगा कि नहीं ।
पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी महागठबंधन के नेता के सवाल पर बिफरते हुए बोले कि तेजस्वी यादव में नेता बनने के सारे गुण हैं लेकिन कुछ लोग उन्हें बहका रहे हैं। महागठबंधन तोड़ने की साजिश रची जा रही है। तेजस्वी यादव महागठबंधन में शामिल दूसरे दलों के नेताओं के साथ तालमेल नहीं बैठा पा रहे वे अकेले ही चलने की कोशिश कर रहे हैं जो महागठबंधन की सेहत के लिए ठीक नहीं है। मांझी ने कहा कि गोपालगंज प्रकरण में वे अकेले की वहां जाने का निर्णय ले लिए मैनें उस वक्त भी कहा था कि केवल गोपालगंज ही नहीं बिहार के ऐसे तमाम जगहों पर जाने की जरूरत है जहां महादलितों के साथ न्याय नहीं हुआ है तो वे नौबतपुर और घोसवरी पहुंच गये।
मांझी ने कहा कि ये इन सभी मुद्दों पर महागठबंधन के तमाम दल अगर एक साथ सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरते , राज्यपाल को साथ जाकर ज्ञापन सौंपतें तो स्थिति कुछ और ही होती, लेकिन तेजस्वी इन सब बातों पर ध्यान नहीं दे रहे। जीतन राम मांझी ने एक बार फिर को-आर्डिनेशन कमिटी की बात करते हुए कहा कि मैं पिछले छह महीनों से इसकी बात कह रहा हूं । मांझी ने कहा कि कोई सोचे महागठबंधन में रहकर अकेले अपनी मर्जी की करेंगे तो ऐसा संभव नहीं है। महागठबंधन के अंदर पांच दल शामिल हैं और सभी को मिल बैठ कर ही किसी नतीजे पर पहुंचा जा सकता हैं चाहे वो नेता का मुद्दा हो या फिर सीटों का ।
मांझी ने स्पष्ट तौर पर कहा कि महाठबंधन में राजद का यहीं रवैया रहा तो फिर साथ चलना मुश्किल होगा। इसके साथ ही उन्होनें संकेत दिए कि जल्द ही अगर को-आर्डिनेशन कमिटी पर फैसला नहीं हुआ तो वे अगर राह पकड़ने को मजबूर होंगे। उधर बिहार कांग्रेस अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा ने भी को-आर्डिनेशन कमिटी नहीं बनाए जाने पर नाराजगी जाहिर की है। साथ ही साथ उन्होनें ये भी कहा है कि नेता का फैसला तो कांग्रेस आलाकमान की हरी झंडी के बाद ही होगा।