ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / politics / Lalu Prasad: ‘I.N.D.I.A का नेतृत्व ममता को दो’ लालू प्रसाद ने कांग्रेस को...

Lalu Prasad: ‘I.N.D.I.A का नेतृत्व ममता को दो’ लालू प्रसाद ने कांग्रेस को बताई औकात, बोले- उसके कहने से कुछ नहीं होगा

10-Dec-2024 10:40 AM

By First Bihar

PATNA: पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी (mamata banerjee) ने I.N.D.I गठबंधन की कमान अपने हाथ में लेने का दावा क्या किया, गठबंधन में दरार पड़ गई। कांग्रेस (CONGRESS) ने स्पष्ट तौर पर ममता बनर्जी के नेतृत्व को नकार दिया और उनके दावे पर आपत्ति जताई हालांकि आरजेडी ने कांग्रेस को उसकी असली औकात बता दिया है। आरजेडी चीफ लालू प्रसाद (Lalu prasad) ने कहा है कि कांग्रेस के कहने से कुछ नहीं होगा।


गठबंधन की कमान ममता बनर्जी को देने के सवाल पर कांग्रेस द्वारा जताई जा रही आपत्ति को लालू प्रसाद ने सिरे सा खारिज कर दिया है और कहा है कि उसके कहने से कुछ नहीं होने वाला है। लालू ने कहा कि I.N.D.I गठबंधन की कमान ममता बनर्जी को दे देना चाहिए। कांग्रेस की आपत्ति पर लालू प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस के आपत्ति जताने से कुछ नहीं होगा, कमान ममता को दो।


दरअसल, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पिछले दिनों संपन्न हुए हरियाणा और महाराष्ट्र चुनाव में इंडी गठबंधन के खराब प्रदर्शन पर नाराजगी जताई थी। एक इंटरव्यू में उन्होंने दावा किया था कि उन्होंने ही इंडी गठबंधन को बनाना के काम किया। फिलहाल जो लोग गठबंधन का नेतृत्व कर रहे हैं वह इसे ठीक से नहीं चला सकते हैं। ऐसे में इंडी गठबंधन का नेतृत्व उन्हें दिया जाए। उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा था कि “मैं बंगाल से ही गठबंधन का नेतृत्व करने के लिए तैयार हूं”।


ममता बनर्जी के इस बयान पर कांग्रेस के बड़े नेताओं के साथ साथ बिहार कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने भी आपत्ति जताई थी और कहा था कि ममता बनर्जी की पार्टी बंगाल तक ही सीमित है। राष्ट्रीय स्तर पर ममता बनर्जी की पार्टी और उनका व्यक्तित्व उतना बड़ा नहीं है। कांग्रेस की आपत्ति के बाद अब लालू प्रसाद ममता बनर्जी के समर्थन में उतर गए हैं और गठबंधन का नेतृत्व ममता बनर्जी के हाथों में सौंपने की बात कही है।