अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
11-Aug-2021 02:52 PM
PATNA : बिहार में जातीय जनगणना का मुद्दा अब धीरे-धीरे आक्रामक रूप लेता जा रहा है. राजद सुप्रीमो लालू यादव ने देश में जातीय जनगणना नहीं होने पर गणना का ही बहिष्कार करने की धमकी दे डाली है. वहीं नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी इस मुद्दे पर केंद्र की मोदी सरकार का जमकर घेराव किया है. राष्ट्रीय जनता दल के ऑफिसियल ट्विटर हैंडल से राष्ट्रीय स्वयंसेवा सेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत पर निशाना साधा गया है.
जातीय जनगणना के मुद्दे पर लालू यादव, तेजस्वी यादव और RJD के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ताबड़तोड़ ट्वीट किये गए हैं. लालू यादव ने लिखा है- अगर 2021 जनगणना में जातियों की गणना नहीं होगी तो बिहार के अलावा देश के सभी पिछड़े-अतिपिछड़ों के साथ दलित और अल्पसंख्यक भी गणना का बहिष्कार कर सकते हैं. जनगणना के जिन आंकड़ों से देश की बहुसंख्यक आबादी का भला नहीं होता हो तो फिर जानवरों की गणना वाले आंकड़ों का क्या हम अचार डालेंगे?
इधर तेजस्वी ने अपने ट्वीट में लिखा है- पिछड़ा/अतिपिछड़ा विरोधी मोदी सरकार देश की पिछड़ी-अतिपिछड़ी जातियों की गणना कराने से क्यों डर रही है? क्या इसलिए कि हज़ारों पिछड़ी जातियों की जनगणना से यह ज्ञात हो जाएगा कि कैसे चंद मुट्ठी भर लोग युगों से सत्ता प्रतिष्ठानों एवं देश के संस्थानों व संसाधनों पर कुंडली मार बैठे है?
राजद के अकाउंट से ट्वीट किया गया है- मुट्ठीभर चितपावन ब्राह्मणों के जातिवादी संगठन की इतनी औक़ात भी नहीं कि देश के 85% SC/ST/OBC के आरक्षण को रोक दें। भागवत ने एक बार बोला था,क्या हश्र हुआ था,पता है ना? RSS,तुम्हारी सारी चालाकियाँ समझते है. तुम सोचते हो सब बेच आरक्षण को बैकडोर से ख़त्म कर देंगे. नहीं होने देंगे.
इन तीनों ट्वीट के बाद से बिहार की सियासत एक बार फिर तेज हो गई है. लालू के बेटे तेजस्वी यादव के साथ-साथ बिहार सीएम नीतीश कुमार भी जाति आधारित जनगणना का समर्थन कर चुके हैं. इधर केवल बिहार ही नहीं उत्तर प्रदेश में भी इसकी मांग तेज हुई है. समाजवादी पार्टी नेता अखिलेश यादव, बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने भी जाति आधारित जनगणना का समर्थन किया है.