ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / politics / तेजस्वी का आरोप, बिहार के साथ सौतेला व्यवहार कर रहा केंद्र, कहा- महागठबंधन...

तेजस्वी का आरोप, बिहार के साथ सौतेला व्यवहार कर रहा केंद्र, कहा- महागठबंधन की सरकार गरीबों और किसानों का रखती है ख्याल

31-Mar-2023 01:12 PM

By First Bihar

PATNA: बिहार विधानसभा बजट सत्र का आज 20 वीं दिन सदन की कार्रवाई शुरू होने के साथ ही विपक्ष ने काफी हंगामा मचाया गया. वही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जब सदन में बिहार में बिजली बिल में हुई बढ़ोतरी को लेकर अपनी बात रखी. जिसपर बिहार के डिप्टी CM तेजस्वी यादव ने उन्हें धन्वाद देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने आज विस्तार से बताया कि आज कैबिनेट की बैठक में बड़े निर्णय लिए गए. मुख्यमंत्री जी और उर्जा मंत्री को मैं धन्यवाद देता हूं. 


डिप्टी CM ने कहा कि महागठबंधन की सरकार है. गरीबों, किसानों पर बिजली की महंगाई की मार ना पड़े इसलिए सरकार ने यह निर्णय लिया है कि 13000 करोड़ की सहायता हम करेंगे. जो बिजली का दाम बढ़ा है केंद्र सरकार बताएगी क्यों बढाती है. तेजस्वी ने कहा कि CM नीतीश ने एक अच्छी बात कही कि वन नेशन वन टैरिफ होनी चाहिए. गुजरात और महाराष्ट्र आंकड़ा के अनुसार देश का सबसे अमीर राज्य है. लेकिन  वहां सस्ता रेट तय होता हैं.


केंद्र सरकार पर हमला करते हुए तेजस्वी ने कहा कि बिहार जैसे गरीब राज्य को स्पेशल स्टेटस मिलना चाहिए. हम महागठबंधन कि सरकार इसपर सोचती है. अब कूद कूद कर यहां केंद्रीय मंत्री आते हैं. कितने लोग यहां से मंत्री बने एमपी बने लेकिन बिहार के बारे में कोई नहीं सोचता. बिहार के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है. बिहार के लोगों के लिए हम कह रहे हैं इसलिए CM जी ने इस बात को रखा.