ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / politics / राजद-जेडीयू का होगा विलय, सुशील मोदी ने किया दावा, कहा-बोलिए तो एफिडेविट कर...

राजद-जेडीयू का होगा विलय, सुशील मोदी ने किया दावा, कहा-बोलिए तो एफिडेविट कर दें

03-Nov-2022 06:07 PM

PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनकी पार्टी जेडीयू को लेकर बीजेपी नेता सुशील मोदी ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने साफ तौर पर कह दिया कि बाकी दलों का विलय हो अथवा ना हो लेकिन जेडीयू पार्टी का विलय होना तय है। यदि जेडीयू का विलय नहीं हुआ तो विलीन जरूर हो जाएगी। बोलिये तो इस बात का एविडिविट या रजिस्ट्री कर दें।


बीजेपी नेता सुशील मोदी ने कहा कि नीतीश कुमार के पास सिर्फ दो ही विकल्प है। या तो वे जेडीयू पार्टी का विलय कर ले या फिर पार्टी खुद विलीन हो जाएगी। पत्रकारों से बातचीत के दौरान सुशील मोदी ने कहा कि बोलियेगा तो इस बात का एफिडेविट कर देते हैं कि नीतीश कुमार के पास बस यही दो विकल्प बचा है।


नीतीश-तेजस्वी पर हमला बोलते हुए सुशील मोदी ने कहा कि दोनों मिलकर बिहार के नौजवानों को ठगने का काम किया है। केंद्र की मोदी सरकार ने दो करोड़ रोजगार देने की बात कही थी लेकिन बिहार के नौजवानों को नीतीश और तेजस्वी नौकरी का सपना दिखा रहे हैंं। दस लाख तो क्या लाख भी बहाली कर दें तो यह बड़ी बात होगी। 


सुशील मोदी ने कहा कि मोकामा के बारे में एक सूचना मिली जो बेहद दुखद है। बिहार के मंत्री सुरेंद्र यादव चुनाव क्षेत्र में घुमते हुए पाए गये। लोगों से वोट मांगते हुए पाए गये। जबकि नियम है कि चुनाव के 48 घंटे पूर्व कोई भी बाहर का व्यक्ति चुनाव क्षेत्र में नहीं रह सकता है। लेकिन बिहार के मंत्री होते हुए सुरेंद्र यादव चुनाव क्षेत्र में देखे गये।


उन्होंने कहा कि सुरेंद्र यादव का इतिहास बुथ लूटने का रहा है। इसके पहले भी बेला में हो या गया के अंदर बूथ लूटते रहे हैं। इनकों लगता है कि पुराना दिन लौट कर आ गया है। ये लोग लाख जतन कर ले सरकारी मिशिनरी का दुरुपयोग कर लें लेकिन दोनों सीटों पर बीजेपी की जीत हो रही है। इस बार मोकामा में छोटे सरकार की पत्नी चुनाव हार रही हैं। 


सुशील मोदी ने कहा कि एविडिविट या रजिस्ट्री करने को तैयार हूं कि दोनों पार्टियां राजद और जेडीयू में मर्जर होना तय है। आज ना कल जदयू का विलय होगा यदि विलय नहीं हुआ तो जेडीयू विलीन हो जाएगी। बाकि दलों का विलय हो ना हो लेकिन जेडीयू और आरजेडी का विलय होना निश्चित है। विलय नहीं हुआ तो नीतीश कुमार की पार्टी विलीन हो जाएगी।