अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
10-Aug-2021 01:58 PM
PATNA : जातीय जनगणना के मसले पर जनता दल यूनाइटेड की तरफ से बढ़ते दबाव को काउंटर करने के लिए बीजेपी ने जनसंख्या नियंत्रण कानून की बात की थी. जनसंख्या नियंत्रण कानून को लेकर नीतीश सरकार में शामिल बीजेपी के मंत्री भी मांग करने लगे हैं. ऐसे में जब नीतीश कुमार से इस बाबत सवाल किया गया तो उन्होंने फिर एक बार जनसंख्या नियंत्रण के लिए एक कानून की बजाय जागरूकता को महत्वपूर्ण बताया है.
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि "कौन क्या कहता है, करता है, इससे हमें कोई मतलब नहीं. हमारा स्टैंड बिल्कुल साफ है." नीतीश कुमार ने कहा कि "जनसंख्या नियंत्रण के लिए जागरूकता से बड़ा बदलाव लाया जा सकता है." सीएम नीतीश ने कहा कि हमने बिहार में जागरूकता के जरिए प्रजनन दर में कमी आई है. आज बिहार का प्रजनन दर घटकर 4 से 3 पर जा पहुंचा है और अगले 5 साल में हम इसे दो पर ले आएंगे.
नीतीश ने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण पर कानून अपनी जगह है. राज्य सरकार ने जो फैसला लेती हैं, वह अपनी जगह है. लेकिन हमारा मानना है कि इसके लिए जन जागरण सबसे महत्वपूर्ण कदम है. आपको बता दें कि जातीय जनगणना के मसले पर सीएम नीतीश ने प्रधानमंत्री मोदी को लेटर लिखा था. इस लेटर का जवाब अब तक के प्रधानमंत्री की तरफ से नहीं दिया गया. नीतीश कुमार को पीएम ने अब तक मिलने का वक्त भी नहीं दिया है. अपनी अनदेखी से कहीं न कहीं नीतीश कुमार अंदर ही अंदर बेचैनी में हैं.
जेडीयू के नेता लगातार यह बयान दे रहे हैं कि जातीय जनगणना के मसले पर उनकी पार्टी समझौता नहीं करेगी. ऐसे में बीजेपी ने रणनीतिक बदलाव करते हुए जातीय जनगणना को काउंटर करने के लिए जनसंख्या नियंत्रण कानून का मुद्दा सामने ला दिया है. अब जनसंख्या नियंत्रण कानून पर दबाव बढ़ा है जिसके बाद नीतीश कुमार का यह ताजा बयान सामने आया है.