अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
17-Dec-2022 08:21 PM
PATNA: बिहार में जहरीली शराब कांड के बाद आंदोलन पर उतरे चिराग पासवान ने आज राज्यपाल को ज्ञापन देकर बिहार में राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग की है। चिराग पासवान ने मीडिया से बात करते हुए नीतीश कुमार पर तीखा हमला बोला। चिराग ने नीतीश को एक लाख रूपये देने का ऑफर भी दिया है। वहीं तेजस्वी यादव की नीति औऱ नियत पर गंभीर सवाल खड़े किये।
नीतीश की भाषा बोल रहे हैं तेजस्वी
चिराग पासवान ने कहा कि छपरा जहरीली शराब कांड में तेजस्वी यादव नीतीश कुमार की भाषा बोल रहे हैं। क्या उन्हें याद है कि आज से 6 महीने पहले तक बिहार में जहरीली शराब कांड होने पर वे क्या कहते थे। तेजस्वी को अपनी ही बातों को याद करना चाहिये। लेकिन चूंकि अब सत्ता में आ गये हैं तो सब बदल गया है। उनकी नियत के साथ-साथ नीति बदल गयी है।
चिराग पासवान ने कहा कि 2005 में बिहार की सत्ता में आने के बाद नीतीश कुमार ने गांव-गांव में शराब की दुकानें खुलवायी। लोगों को शराब पीने की लत लगवायी औऱ फिर अपनी सनक में बिना किसी तैयारी के शराबबंदी लागू कर दिया। अब जब लोग जहरीली शराब पीकर मर रहे हैं तो कह रहे हैं कि जो पियेगा वह मरेगा। इससे ज्यादा अहंकार की भाषा क्या हो सकती है। क्या नीतीश कुमार के परिवार के किसी सदस्य के साथ ऐसा हुआ होता तो नीतीश कुमार की यही भाषा होती।
चिराग पासवान ने कहा कि जहरीली शराब नीतीश कुमार का सरकारी तंत्र बिकवा रहा है। पीने वाला मर गया लेकिन अपने पीछे मासूम बच्चे, विधवा पत्नी और बूढ़े मां-बाप को छोड़ गया है। उनके पास जीने का कोई साधन नहीं है। यही नीतीश कुमार 2016 में जहरीली शराब कांड पर मुआवजा दे रहे थे औऱ अब कह रहे हैं कि कोई मुआवजा नहीं देंगे, लोग मरते हैं तो मरें।
नीतीश को एक लाख रूपये का ऑफर
चिराग पासवान ने कहा कि नीतीश कुमार ने अब एलान किया है कि जो लोग ताड़ी-शराब का कारोबार करते थे उन्हें जीवन यापन के लिए एक लाख रूपये दिये जायेंगे. चिराग ने कहा-मैं अपने वेतन से नीतीश कुमार को एकमुश्त एक लाख रूपये देने को तैयार हूं. नीतीश कुमार सरकारी सुख सुविधा छोड़ें और उस एक लाख रूपये से अपनी पूरी जिंदगी चला कर दिखायें. अगर हिम्मत है तो नीतीश कुमार मेरे इस ऑफर को कबूल करें।