अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
19-Nov-2024 10:57 AM
By First Bihar
PATNA: झारखंड में कल होने वाले दूसरे चरण के चुनाव से पहले पटना पहुंचे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने हेमंत सरकार पर बड़ा हमला बोला है। गिरिराज ने कहा है कि हेमंत सोरेन की सरकार ने रांची को कराची बनाने की शुरुआत कर दी है। ऐसे में लोग नौजवानों के भविष्य और अपनी बहू-बेटी की इज्जत को ध्यान में रखकर ही वोट करें।
गिरिराज सिंह ने कहा कि निश्चित तौर पर बुर्का पहन के कोई महिला वोट करने जा रही है तो यह आदेश है, संविधान है कि उसका बुर्का खोलकर देखें और अगर कोई विरोध करता है तो उसकी जमकर विरोध करें। मुस्लिम धर्मगुरु समाज में नफरत फैलाते हैं, हिंदू धर्म गुरु नफरत नहीं फैलाते। लोगों को मुस्लिम धर्म गुरु का भाषण सुनना चाहिए कि वह किस तरीके से नफरत फैला रहे हैं।
गिरिराज ने मल्लिकार्जुन खड़गे पर पलटवार करते हुए कहा कि खरगे राष्ट्रीय पार्टी के नेता हैं, उन्होंने किस आधार पर कर दिया कि आरएसएस बीजेपी नफरत फैलती है। उन्होंने कांग्रेस में बड़ा आरोप लगाया है कि आजादी के बाद से कांग्रेस ने तुष्टिकरण किया है और हिंदू-मुसलमान किया है।
वहीं बिहार के बक्सर और पूर्वी चंपारण में धर्मांतरण पर गिरिराज ने कहा कि देख लीजिए किस तरीके से धर्मांतरण किया जा रहा है। इस पर तेजस्वी यादव की जुबान नहीं खुलेगी, कांग्रेसी की जुबान नहीं खुलेगी। लखीसराय बक्सर मोतिहारी में किस तरीके से धर्मांतरण कराया जा रहा है।