अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
12-Nov-2021 06:30 PM
BAGAHA: देशभर के लोग भले ही आसमान छूते पेट्रोल-डीजल के दाम में भारी इजाफे से त्राहिमाम कर रहे हों, बिहार की डिप्टी सीएम रेणु देवी ने इसे बाजिव करार दिया है. रेणु देवी ने आज कहा- आप लोग ये नहीं देख रहे हैं कि कोरोना वैक्सीन लगाने में कितना पैसा लग गया है. लोगों को ये देखना चाहिये औऱ इसकी चिंता करनी चाहिये. हम स्वस्थ रहेंगे तो बहुत पैसा कमा लेंगे.
देखिये क्या बोलीं रेणु देवी
दरअसल बिहार की डिप्टी सीएम रेणु देवी बगहा में एक सुगर मिल में पेराई शुरू होने का उद्घाटन करने पहुंची थी. वहां गन्ना किसान मौजूद थे. वे अपनी परेशानी बता रहे थे. पेट्रोल-डीजल के दाम में इजाफे के कारण उन्हें खेती करने और उपज को बाजार तक पहुंचाने में बहुत परेशानी हो रही है. इसमें काफी पैसे खर्च हो रहे हैं औऱ उपज का उतना दाम नहीं मिल रहा. किसानों के सवालों को मीडिया ने बिहार के डिप्टी सीएम से पूछा. फिर देखिये उन्होंने क्या कहा
“जो पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर सवाल कर रहे हैं, वे प्रोपेगंडा कर रहे हैं. मैं किसान भाइयों और जनता से अपील करना चाहती हूं कि सरकार ने 100 करोड़ लोगों के लिए वैक्सीन बनवाने में खरबों-खरब रुपए खर्च किए हैं. वैक्सीन लगवाकर लोगों को सुरक्षित किया है. हमने छोटे-छोटे बच्चों को वैक्सीन लगवाकर उनका भविष्य सुरक्षित किया है. लोगों को इस बात को महसूस करना चाहिए और आगे बढ़ना चाहिए. हम स्वस्थ रहेंगे तो बहुत पैसा कमा लेंगे.”
वैसे डिप्टी सीएम रेणु देवी ने ये भी कहा कि सरकार ने अभी डीजल का दाम 10 रुपए कम किये हैं. आगे भी इसका दाम निश्चित रूप से कम होगा. लोगों को किसी प्रोपगैंडा में पड़ने की जरूरत नहीं है.
दरअसल बिहार के गन्ना किसान अपने उपज यानि गन्ना की कीमत बढ़ाने की मांग कर रहे हैं. किसानों का कहना है कि इस साल हुई बेमौसम और भारी बारिश से उनकी फसल को बहुत नुकसान हुआ है. उपर से पेट्रोल-डीजल की लगतार बढ़ती कीमत ने गन्ना के उत्पादन में लागत को भी काफी बढ़ा दिया है. लेकिन गन्ना का दाम उस मुताबिक नहीं बढ़ा है. फिलहाल सरकार ने बिहार में सामान्य किस्म के गन्ने के लिए प्रति क्विंटल 315 रूपये का रेट निर्धारित किया है. डिप्टी सीएम रेणु देवी ने किसानों को संयम बरतनने को कहा. उन्होंने कहा कि जिन किसानों का भी फसल बर्बाद हुआ है उन्हें राज्य सरकार मुआवजा देगी.