ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / politics / सीएम नीतीश की नकल कर रहे पीएम मोदी, तेजस्वी यादव ने खोल दी...

सीएम नीतीश की नकल कर रहे पीएम मोदी, तेजस्वी यादव ने खोल दी पोल

21-Oct-2022 11:48 AM

PATNA : बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने पटना पहुंचते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी हमारे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नक्शेकदम पर चल रहे हैं। नीतीश कुमार ने नियुक्ति पत्र बांटना शुरू किया तो नरेंद्र मोदी भी वह काम करने लग गए। केंद्र सरकार दिवाली में 75 हज़ार लोगों को नियुक्ति पत्र बांटने जा रही है, लेकिन बिहार में नियुक्ति पत्र बांटने का सिलसिला तो लगातार जारी है। 




डिप्टी तेजस्वी यादव ने कहा कि एक तरफ जहां 13 करोड़ की आबादी में हम इतने बड़े पैमाने पर नौकरी दे रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ जहां 100 करोड़ से ज्यादा की आबादी है वहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मात्र 75 हज़ार लोगों को नियुक्ति पत्र बांटने जा रहे हैं। हर साल दो करोड़ नौकरी देने का वादा कर उन्होंने युवाओं को ठगने का काम किया है। 




तेजस्वी यादव ने कहा कि मैंने पहले ही कहा था कि बिहार मॉडल पूरा देश अपनाएगा। आज देखिये खुद देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी हमारे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नक़ल करने में लगे हैं। डिप्टी सीएम ने कहा कि हम काम करते हैं और हमारा काम करने में ही विश्वास है।