ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / politics / दलित विरोधी हैं नीतीश, चिराग बोले- महागठबंधन की सरकार में दलितों पर अत्याचार...

दलित विरोधी हैं नीतीश, चिराग बोले- महागठबंधन की सरकार में दलितों पर अत्याचार बढ़ा

04-Dec-2022 08:48 PM

By HARERAM DAS

BEGUSARAI: बेगूसराय में बीते 29 नवंबर को चारा लाने गई दलित महिला के साथ गैंगरेप के बाद बदमाशों ने बेरहमी से उसकी हत्या कर दी थी। वारदात के कई दिन बीत जाने के बाद अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। लोक जन शक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और जमुई सांसद चिराग पासवान रविवार को बेगूसराय पहुंचे और पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया। इस दौरान चिराग ने मुख्यमंत्री सरकार पर जमकर हमला बोला और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को दलित विरोध बताया। 


चिराग पासवान ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का दलित विरोधी चेहरा सामने आ गया है। नीतीश के दलित विरोधी चेहरे का कारण ही आज बिहार में दलितों पर अत्याचार हो रहा है। दलितों पर अत्याचार के बावजूद पुलिस और प्रशासन के लोग कार्रवाई नहीं करते हैं क्योंकि उन्हें ऊपर से ही यह निर्देश दिया गया है। दलित महिला की गैंगरेप के बाद हत्या कर दी गई लेकिन घटना के इतने दिन बाद भी अभी तक एक भी बदमाश की गिरफ्तारी नहीं हुई है। नीतीश कुमार पहले जंगलराज-जंगलराज का राग अलापते रहते थे लेकिन आज उन्हीं लोगों के साथ हाथ मिला लिया है।


चिराग ने कहा कि वे पूरे मामले की सीबीआई जांच कराने के लेकर मुख्यमंत्री को लिखित आवेदन देंगे इसके साथ ही केंद्र सरकार के संज्ञान में भी इस मामले को लाएंगे। उन्होंने कहा कि आज बेगूसराय में ही नहीं बिहार के कई जिलों में दलितों पर अत्याचार हो रहा हैं। अरवल में मां-बेटी को जिंदा जला दिया गया लेकिन नीतीश कुमार कहीं मिलने नहीं जाते हैं। बिहार की सरकार अपराधियों को संरक्षण दे रही है जिस वजह से बदमाशों की गिरफ्तारी नहीं हो रही है। इस दौरान चिराग पासवान ने बेगूसराय एसपी से फोन पर बात कर बदमाशों को गिरफ्तार करने को कहा। 


बता दें कि छौराही थाना क्षेत्र में बीते 29 नवंबर को चारा लाने गई एक दलित महिला के साथ बदमाशों ने दुष्कर्म किया और उसके बाद गला काट कर हत्या कर दी थी। बीते 1 दिसंबर को महिला का शव खेत से बरामद किया गया था। सीमा विवाद को लेकर 10 घंटे तक शव खेत में पड़ा रहा था। इस मामले में अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। जिसको लेकर लोगों में पुलिस और सरकार के प्रति गहरा आक्रोश है।