अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
01-Apr-2023 01:33 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार लोक सेवा आयोग के 75वें स्थापना दिवस कार्यक्रम में सीएम नीतीश कुमार शामिल हुए. मुख्यमंत्री ने संबोधन के दौरान कहा कि बीपीएएसी के खाली पद भरने की बात कहीं. वही सीएम ने मुख्य सचिव को निर्देश दिया कि बीपीएससी के सदस्यों के तीन खाली पदों को अगले पांच दिनों के अंदर भरा जाए. साथ ही CM ने कहा कि BPSC के मुख्य परीक्षा में बंपर मार्क्स और इंटरव्यू में कम मार्क्स वाले अभ्यर्थियों पर नजर रखा जाएँ.
वही CM नीतीश ने कहा कि 75वें साल में और विस्तार होना चाहिए, कोई कमी नहीं होना चाहिए. साथ ही उन्होंने निर्देह्स दिया कि जो भी अभियर्थी एग्जाम देता है वो जब पास होते है उनमें कभी कभी होता है कि जिनको बहुत अधिक नंबर आता है उनका इंटरव्यू में कम नंबर आता है. अगर लिखित में ज्यादा नंबर आता है तो इंटरव्यू में इतना कम नंबर क्यों आया, इसलिए अगर संदेह हो तो जांच की जाए.
बता दें कि आज BPSC का 75वें स्थापना दिवस कार्यक्रम में का आयोजन था. जहां CM नीतीश भी मौजूद थे. उन्होंने कहा कि इसमें कोई गडबड़ी ना हो. अगर कोई भी गड़बड़ी हो तो इसपर तुरंत एक्शन लिया जाए. अगर काम में कोई दिक्कत आ रही है तो उसके लिए अगर पड़ खाली है तो उसे भरा जाए. किसी भी चीज के लिए कोई भी जरूरत होगी उसे सरकार पूरा करेगी.
साथ ही उन्होंने कहा कि जिस तरह से अनुसूचित जनजाति और अत्यंत पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों को यूपीएससी का पीटी उतीर्ण होने पर एक लाख रुपए दिए जाते है उसी तरह हम भी बीपीएससी का पीटी उतीर्ण होने पर 50 हजार देते है. जिससे वो आगे कि पढाई कर सके. जिसका यूपीएससी में 256 BPSC के 8912 अभ्यर्थियों ने लाभ लिया है. राज्य सरकार सब तरह से काम कर रही है. सरकार ने 10 लख लोगों नौकरी देंगे जिसके लिए तेजी से काम किया जा रहा है. इसके लिए सभी सही तरीके से काम करे, कोई गड़बड़ी ना हो.