अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
23-Apr-2021 06:59 AM
DESK: देश में लगातार बढ़ते जा रहे कोरोना के कहर के बीच नेताओं के भी कोरोना पॉजिटिव होने का सिलसिला बढ़ता जा रहा है. अब दिल्ली से बीजेपी के सांसद मनोज तिवारी भी कोरोना पॉजिटिव हो गये हैं. हालांकि उनकी स्थिति फिलहाल ठीक है इसलिए उन्होंने खुद को घर में ही आइसोलेट कर लिया है.
गुरूवार की रात मनोज तिवारी ने खुद ट्वीट कर कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी. ट्वीटर पर उन्होंने लिखा
“मैंने पिछले 2-3 दिन से हल्का बुखार महसूस किया तो आज टेस्ट कराया. मेरी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है. पिछले 2-3 दिनों में जो भी हमसे सम्पर्क में आये हैं वो अपना टेस्ट करा लें. मैं डॉक्टर के सम्पर्क में रहते हुये होम आइसोलेशन में हूं.”
गौरतलब है कि दिल्ली बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष मनोज तिवारी पश्चिम बंगाल में पार्टी के लिए धुआंधार चुनाव प्रचार करने में लगे थे. हालांकि पिछले 17 अप्रैल को उन्होंने लोगों को जानकारी दी थी कि दिल्ली में कोरोना फैलने के कारण वे बंगाल का चुनाव प्रचार छोड़ कर दिल्ली वापस लौट रहे हैं.
उधर, देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है. लॉकडाउन के बावजूद कोरोना के कहर में कोई कमी नहीं दिख रही है. गुरूवार को कोरोना के संक्रमण के कारण दिल्ली में 306 लोगों की मौत हो गयी. वहीं एक दिन में 26 हजार से ज्यादा लोग कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं. दिल्ली का हाल ये है वहां जांच में हर तीसरा आदमी कोरोना संक्रमित पाया जा रहा है.देश की राजधानी में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या साढ़े 9 लाख से ज्यादा हो गयी है. उधर अस्रतालों में ऑक्सीजन बेड के लिए मारामारी मची है. हाईकोर्ट के हस्तक्षेप के बाद कई अस्पतालों में ऑक्सीजन उपलब्ध कराया गया है.