Bihar Crime News: अर्धनग्न हालत में खेत से मिला युवती का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका; इलाके में सनसनी Bihar News: दुर्गा विसर्जन के दौरान दो पूजा समितियों में खूनी संघर्ष, तीन घायल, इलाके में तनाव Bihar Politics : नीतीश कुमार के इस्तीफे पर भावुक हुए विप के सभापति, बोले— यह टीस कभी नहीं जाएगी, चहरे से कोई नहीं बिहार के CM को पढ़ सकता बिहार में तस्करी का नया ट्रेंड: ‘हाइड्रो केमिकल’ के नाम पर कुरियर से मंगाई गई 16 लाख की शराब बरामद BIHAR NEWS : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने दिया MLA पद से इस्तीफा, बांकीपुर की जनता को लेकर किया मार्मिक पोस्ट, कहा - जनता ने मुझे समस्या और समाधान दोनों बताया BIHAR NEWS : नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, लेटर लेकर विधान परिषद पहुंचे विजय चौधरी, कहा - राज्यसभा के सदस्य के रूप में निभाएंगे अपनी नई जिम्मेदारी BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट 1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल
15-Mar-2025 09:16 PM
By First Bihar
Bihar Politics: बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने बिहार में पुलिस जवानों पर हो रहे हमलों और बढ़ते अपराध को लेकर एक बार फिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा है। एक न्यूज एजेंसी को दिए बयान में तेजस्वी ने कहा कि बिहार की कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है और अब सीएम के हाथ से यह पूरी तरह निकल चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता में बैठे लोग अपराधियों को संरक्षण दे रहे हैं।
"सरकार सोई हुई है, सीएम बेहोश हैं"
तेजस्वी यादव ने राज्य में बढ़ते अपराधों को लेकर सरकार पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि "अपराध बढ़ रहे हैं, सरकार सोई हुई है और सीएम बेहोश हैं। नीतीश कुमार के राज में पुलिस भी सुरक्षित नहीं है। अपराधी बेलगाम हैं क्योंकि सत्ता में बैठे लोग ही उन्हें संरक्षण दे रहे हैं। होली के दौरान भी ऐसी कई घटनाएं सामने आई हैं।"
उन्होंने आगे कहा कि सीएम वही बोलते हैं, जो उनके इर्द-गिर्द के अधिकारी उन्हें लिखकर देते हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि अपराधियों के पक्ष में नियम बदले जा रहे हैं। तेजस्वी ने दावा किया कि नीतीश कुमार के शासन में सबसे ज्यादा पुलिसकर्मियों की हत्या हुई है और अब बिहार की कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है।
मुंगेर और अररिया में पुलिस पर हमले
बता दें कि बिहार में हाल ही में पुलिस पर हमले की कई घटनाएं सामने आई हैं। मुंगेर में शुक्रवार को दो पक्षों के झगड़े को सुलझाने गई पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। इस दौरान एएसआई संतोष कुमार पर कटार से कई वार किए गए, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
इससे पहले, अररिया में छापेमारी के दौरान गांव वालों के धक्का-मुक्की करने से एएसआई राजीव कुमार मल्ल घायल हो गए। हालांकि, सरकार की ओर से उनकी मौत का कारण हार्ट अटैक बताया गया। बिहार में लगातार बढ़ती अपराध की घटनाओं और पुलिस पर हो रहे हमलों को लेकर विपक्ष सरकार पर हमलावर है, लेकिन अब तक सरकार की ओर से कोई ठोस कार्रवाई होती नहीं दिख रही।