अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
17-Dec-2021 02:47 PM
By Tahsin Ali
PURNIA : बिहार का पंचायत चुनाव समाप्त हो चुका है. सभी चरण के नतीजे भी आ चुके हैं . लेकिन अंतिम चरण आते आते आरोप प्रत्यारोप का दौड़ दुगनी रफ्तार से सामने आरहा है. पुर्णिया के अमौर प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत बकनिया बरेली पंचायत में जनता का आक्रोश चरम पर देखने को मिल रहा है.
बता दें यहां पर महिलाएं धूप में बैठी एक ही सवाल कर रही हैं , कि आखिर हमारा वोट कहां गया. दरसल इस पंचायत के वार्ड संख्या में कुल 439 वोट कास्ट हुए थे. ग्रामीणों का दावा है इनमें से कम से कम 400 वोट उम्मीदवार मुर्शीदा को ब्रश छाप पर पड़ा है. लेकिन नतीजों में मुर्शीदा को महज़ 11 वोट मिले. जिसे लेकर ग़ांव की जनता ने मोर्चा खोल दिया है.
ग्रामीणों का आरोप है कि ईवीएम मशीन में गड़बड़ी हुई है. जब एक एक परिवार से ग्यारह से ज्यादा वोट है तो 11 ही वोट कैसे पड़ सकते हैं. महिलाएं कैमरे पर रोने तक लगी तो कोई गुस्से में ईवीएम बैन करने तक की मांग कर बैठी है. बैलेट पेपर पर वोटिंग की बात रखते हुए पुनः चुनाव की मांग कर रहे हैं.