अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
12-Aug-2021 09:03 AM
PATNA : बिहार एनडीए में मतभेद अब धीरे-धीरे बढ़ते ही जा रहा है. सत्ताधारी जेडीयू और बीजेपी एक दूसरे के आमने-सामने खड़ी हो गई है. नीतीश के नेतृत्व वाली सरकार के मंत्री भी अब खुलकर बोलने लगे हैं. बीजेपी के कद्दावर नेता और बिहार सरकार के मंत्री शाहनवाज हुसैन ने कहा है कि बिहार एनडीए में मतभेद है. उधर बीजेपी के एक और मंत्री नितिन नवीन ने भी मोर्चा खोल दिया है. नितिन नवीन ने मुख्यमंत्री के विचारों का विरोध कर दिया है.
बुधवार को मुजफ्फरपुर पहुंचे बिहार सरकार में मंत्री शाहनवाज हुसैन ने माना कि बिहार एनडीए में मतभेद है. कई मुद्दों पर जेडीयू और बीजेपी की अलग-अलग राय है. हालांकि बिहार के विकास में सभी एकजुट होकर काम कर रहे हैं. शाहनवाज हुसैन ने कहा कि जेडीयू और बीजेपी के बीच मतभेद है. मगर बिहार के विकास के नाम पर बीजेपी और जेडीयू साथ-साथ है. बिहार की सरकार पांच साल तक चलेगी. हमलोग ज्यादा संख्या में जीत कर आए हैं इसलिए हमारी जिम्मेदारी भी ज्यादा है.
भले ही मंत्री शाहनवाज हुसैन ने खुलकर अपनी बात नहीं कही लेकिन नीतीश सरकार में बीजेपी कोटे से आने वाले मंत्री नितिन नविन ने सीएम के विचारों का खुलकर विरोध किया. जनसंख्या नियंत्रण कानून को लेकर नितिन नविन ने कहा कि पहले कानून बने फिर लोगों को जागरूक किया जायेगा. जबकि सीएम नीतीश का मानना है कि इस कानून की कोई जरूरत नहीं. मुख्यमंत्री का मानना है कि जागरूकता और स्त्री शिक्षा के तहत जनसंख्या को नियंत्रित किया जा सकता है.
मंत्री नितिन नविन ने कहा कि "जनसंख्या नियंत्रण कानून जरूर बनना चाहिए. इसके बनने से समाज में सद्भावना का वातावरण बनेगा. निगम और पंचायत चुनाव में नियम है कि दो से अधिक बच्चों वाले उम्मीदवार चुनाव नहीं लड़ सकते. तो इसे ग्लोबली क्यों ना स्वीकार किया जाए. जनसंख्या नियंत्रण कानून को केवल एक विषय से जोड़कर मत देखिए. जब कानून बनेगा तो ये हर व्यक्ति पर लागू होगा. कानून इसलिए बनाना जरूरी है क्योंकि कभी-कभी कानून के दायरे में लाकर लोगों को सही दिशा दी जाती है."
बीजेपी और जेडीयू की अलग राय से मौजूदा सरकार पर खतरा के सवाल पर उन्होंने कहा कि "मतभेद होने के बावजूद हमने साथ सरकार चलाई है. मतभेद हो सकता है, मनभेद नहीं होना चाहिए. कानून और जागरूकता एक साथ चलती हैं. पहले जनसंख्या नियंत्रण कानून लाया जाए, फिर जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया जाए."