अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
25-Nov-2024 03:59 PM
By First Bihar
PATNA: स्वास्थ्य विभाग में बंपर बहाली निकलने वाली है। बिहार में 2473 फार्मासिस्ट पदों पर जल्द बहाली होगी। इस बात की जानकारी स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने दी। उन्होंने बताया कि बिहार में 2473 फार्मासिस्ट पदों पर जल्द ही बहाली होगी। बिहार तकनीकी सेवा आयोग इस प्रक्रिया को पूरा करेगा। इससे राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार होगा और युवाओं को रोजगार मिलेगा।
बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने घोषणा की है कि राज्य में 2473 फार्मासिस्ट पदों पर बहाली की प्रक्रिया जल्द ही पूरी की जाएगी। बिहार तकनीकी सेवा आयोग इस बहाली प्रक्रिया को पूरा करेगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में राज्य सरकार स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार कर रही है और इसी क्रम में फार्मासिस्टों की बहाली की जा रही है।
बता दें कि फार्मासिस्ट, दवाओं के विशेषज्ञ होते हैं और वे मरीजों को दवाओं से जुड़ी सारी जानकारी देते हैं। इन बहालियों से स्वास्थ्य विभाग को मजबूती मिलेगी और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी। साथ ही, इससे युवाओं को रोजगार के अवसर भी मिलेंगे।फार्मासिस्ट दवाओं का भंडारण, संभालना, तैयार करना और वितरण करने का मुख्य कार्य करते हैं। मरीजों को दवाओं के सुरक्षित और प्रभावी इस्तेमाल के बारे में सलाह देना, मरीजों को दवाओं की सही खुराक बताना, मरीजों को दवाओं से जुड़े संभावित दुष्प्रभावों और अंतःक्रियाओं के बारे में बताना का भी कार्य करते हैं। वहीं डॉक्टरों और अन्य स्वास्थ्य पेशेवरों के साथ मिलकर मरीज़ों के लिए सबसे अच्छी दवा की सिफ़ारिश करना उनके प्रमुख कार्य होते हैं।
मंगल पांडेय ने कहा कि राज्य में फार्मासिस्ट की बहाली से युवाओं को रोजगार मिलेगा और राज्य की सरकारी अस्पतालों में मरीजों की उचित देखभाल में भी सहायता मिलेगी। राज्य में लगातार बहाली प्रक्रिया पूर्ण की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग में भी विभिन्न पदों पर बहाली से युवाओ में उत्साह है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार युवाओं को रोजगार देने व उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में अव्वल हैं। हम सभी उनके मार्गदर्शन में बहाली प्रक्रिया को पूर्ण करने की दिशा में उचित प्रयास कर रहे हैं। बिहार की जनता ने भी हमारे कार्यों की प्रशंसा उपचुनाव में एनडीए को प्रचंड जीत दिलाकर की है।