अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
22-Nov-2022 05:26 PM
By Vikramjeet
HAJIPUR: वैशाली के देसरी थाना क्षेत्र में बीते 20 नवंबर की देर रात अनियंत्रित ट्रक ने सड़क किनारे पूजा कर रहे दर्जनों लोगों को रौंद डाला था। इस हादसे में 8 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी। जांच में पाया गया कि ट्रक ड्राइवर ने शराब पी रखी थी। आरोपी ड्राइवर ने खुद स्वीकार किया कि उसने 40 रुपए में एक ग्लास शराब खरीदकर पी थी। पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने बिहार की सरकार पर जोरदार हमला बोला है। पारस ने कहा है कि बिहार में एक जान की कीमत महज पांच रुपए हैं। नीतीश कुमार को बिहार में पूरी तरह से फेल हो चुके शराबबंदी कानून को वापस ले लेना चाहिए।
वैशाली के देसरी नया गांव पहुंचे केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस ने कहा कि बिहार में शराबबंदी है ही नहीं। अगर बिहार सरकार से शराबबंदी नहीं संभालती है तो शराब को फिर से शुरू कर देना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस घटना की जितनी भी निंदा की जाए वह कम है। ये पूरी तरह से बिहार सरकार की विफलता का नतीजा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कहते हैं कि बिहार में शराबबंदी कानून लागू है और खुलेआम शराब की बिक्री हो रही है। उन्होंने अगर बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून लागू होता तो घटना को अंजाम देने वाले ड्राइवर ने 40 रुपए ग्लास शराब नहीं पी होती। ट्रक ड्राइवर ने खुद इस बात को कहा है कि उसने 40 रुपए में एक ग्लास शराब पिया था और 8 लोगों को अपनी गाड़ी से रौंद डाला।
पारस ने नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए कहा कि 8 लोगों की हत्या बिहार सरकार की विफलता की देन है। ट्रक चालक ने 40 रुपए के एक ग्लास शराब ने 8 लोगों की जान ले ली। ऐसे में बिहार में एक जान की कीमत मात्र पांच रुपए हैं। नीतीश कुमार पुलिस और प्रशासन को इसके लिए सतर्क करें कि भविष्य में इस तरह की घटना की पुनर्रावृति नहीं हो। पारस ने कहा कि नीतीश कुमार की शराबबंदी बिहार में पूरी तरह से फेल हो चुकी है। सरकार से अगर शराबबंदी ठीक से लागू नहीं हो पा रही है तो शराब को खोल देना चाहिए।