ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / politics / बिहार में 24 योजनाओं का उद्घाटन आज, मेडिकल कॉलेज और अस्पताल का शिलान्यास...

बिहार में 24 योजनाओं का उद्घाटन आज, मेडिकल कॉलेज और अस्पताल का शिलान्यास करेंगे मुख्यमंत्री

21-Oct-2022 07:23 AM

PATNA : बक्सर और बेगूसराय जिले को आज मेडिकल कॉलेज की सौगात मिलने वाली है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज 1030 करोड़ की लागत से बक्सर और बेगूसराय में मेडिकल कॉलेज और अस्पताल का शिलान्यास करेंगे। मौके पर बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव भी मौजूद रहेंगे। वहीं, नव चयनित 𝟵𝟰𝟲𝟵 स्वास्थ्य कर्मियों को नियुक्ति पत्र भी दिया जाएगा। दरअसल, बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद सरकार ने 20 लाख सरकारी नौकरी देने का वादा किया था। इस वादे को पूरा करने में सरकार लगी है और यह अब दिखाई भी देने लगा है।




आपको बता दें, बेगूसराय में 515 करोड़ की लागत से राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय और अस्पताल बनेगा। वहीं 515 करोड़ की लागत से ही बक्सर में बनने वाले राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय और अस्पताल का भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शिलान्यास करेंगे। इसके अलावा आज के दिन ही नव चयनित 𝟵𝟰𝟲𝟵 स्वास्थ्य कर्मियों को नियुक्ति पत्र दिया जाएगा। इसकी जानकारी खुद डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने दी है। 




तेजस्वी प्रसाद यादव ने अपने ट्वीटर हैंडल के माध्यम से कहा है, आज नव चयनित 𝟵𝟰𝟲𝟵 स्वास्थ्य कर्मियों को नियुक्ति पत्र वितरण। 1030 करोड़ की लागत से बक्सर और बेगूसराय में मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल का शिलान्यास। 224.19 करोड़ की लागत से 24 योजनाओं का उद्घाटन। मुख्यमंत्री डिजिटल हेल्थ योजना का शुभारंभ। बिहार में नौकरी अपार और विकास की बहार।