ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / politics / बिहार में भाजपा ने बदला अपना स्टैंड, BJP मंत्री ने जातीय जनगणना कराने...

बिहार में भाजपा ने बदला अपना स्टैंड, BJP मंत्री ने जातीय जनगणना कराने की बात कही

12-Aug-2021 10:13 AM

PATNA : जातिगत जनगणना कराने को लेकर बिहार में सियासत तेज हो गई है. जातीय जनगणना कराने की मांग को लेकर सत्ताधारी जेडीयू और आरजेडी के बाद बीजेपी भी इस लाइन में खड़ी हो गई है. अतिपिछड़ा समाज से आने वाले सीएम नीतीश की सरकार में बीजेपी कोटे से मंत्री रामसूरत राय ने कहा है कि जातीय जनगणना होनी चाहिए.


जातिगत जनगणना कराने की मांग को लेकर बीजेपी अब तक इसका विरोध करते आ रही थी. लेकिन बुधवार को भाजपा कोटे के मंत्री ने कह दिया कि जातीय जनगणना होनी चाहिए. अतिपिछड़ा समाज से आने वाले राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री रामसूरत राय ने पटना में मीडिया से बातचीत में कहा कि जातीय जनगणना होनी चाहिए. सही समय पर सारा काम होना चाहिए. 


बीजेपी के प्रदेश कार्यालय में मीडियाकर्मियों से बातचीत के दौरान राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री रामसूरत राय ने कहा कि "जातीय जनगणना होनी चाहिए. और जनसँख्या नियंत्रण भी होना चाहिए. आने वाले समय में सारा काम होगा. मेरी राय है कि समय के अनुकूल, समय के अनुसार सारा काम होना चाहिए. सीएम नीतीश ने कहा है कि उन्होंने पीएम मोदी को पत्र भेज दिया है. सीएम नीतीश बहुत सक्षम हैं और सही जवाब देते हैं. उन्होंने कहा भी है और उनका विचार भी है. जो जवाब आएगा, वो मीडिया के सामने रखा जायेगा."


दरअसल बीजेपी के प्रदेश कार्यालय में सहयोग कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. इस दौरान राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री रामसूरत राय ने मीडियाकर्मियों से भी बातचीत की और जातिगत जनगणना कराने को लेकर खुलकर अपनी बात रखी. इन्होंने ये भी कहा कि एनडीए में कोई मतभेद नहीं है. भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का यह काम है कि कौन सा काम बेहतर होगा, कौन सा काम ठीक होगा. सेंटर के लोग इसे तय करेंगे. हमारे शीर्ष नेतृत्व बैठे हुए हैं, जो आदेश आएगा, उसका पालन किया जायेगा."



मंत्री रामसूरत राय के बयान के बाद यह देखना दिलचस्प होगा कि बीजेपी के अन्य नेता इसपर क्या बयान देते हैं. कुछ शर्तों के साथ ही सही लेकिन उन्होंने जाति आधारित जनगणना की मांग का समर्थन किया है. हालांकि उन्होंने ये भी स्पष्ट कहा है कि केंद्रीय नेतृत्व सही समय पर सही निर्णय लेगा.


उधर दूसरी ओर बिहार सरकार में बीजेपी कोटे से पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने कहा है कि जनसंख्या नियंत्रण के लिए कानून बनना चाहिए. कानून के माध्यम से ही जनसंख्या को नियंत्रित किया जा सकता है. इसका विरोध करने वाले किसी व्यक्ति, पार्टी या लोगों को पूरे राष्ट्र के बारे में सोचना चाहिए. जनसंख्या नियंत्रण कानून बनने से समाज में सद्भाव बढ़ेगा. नितिन नविन ने भी भाजपा के प्रदेश कार्यालय में आयोजित सहयोग कार्यक्रम में ही इस बात को कहा.