अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
18-Aug-2021 07:58 AM
PATNA : नीतीश सरकार में अफसरशाही के आरोप को ना केवल विपक्ष में बल्कि अब सरकार के अंदर बैठे लोग भी लगाने लगे हैं. पिछले दिनों मंत्री मदन सहनी ने इस से लेकर इस्तीफे तक की पेशकश कर दी थी. कई ऐसे मंत्री रहे जिन्होंने अफसरशाही को लेकर गंभीर चिंता जताई. लेकिन अब बिहार के डिप्टी सीएम तार किशोर प्रसाद ने भी अधिकारियों को चेतावनी दे डाली है. डिप्टी सीएम तारकेश्वर प्रसाद ने अधिकारियों को दो टूक मैसेज दिया है कि वह या तो परफॉर्म करें वरना एक्शन के लिए तैयार हो जाएं.
डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद मंगलवार को अपने सरकारी आवास पर जनता दरबार कार्यक्रम में मौजूद थे. इस दौरान उन्होंने तकरीबन 200 से ज्यादा फरियादियों से मुलाकात की. कई समस्याओं का तत्काल निपटारा भी किया. बेहद हल्के-फुल्के अंदाज में फरियादियों की समस्याओं को निपटाने में लगे तारकिशोर प्रसाद के सामने कई ऐसे मामले आए, जो अधिकारियों के गलत तरह के रवैये को दर्शा रहे थे. इसको लेकर तार किशोर प्रसाद चिंतित दिखे.
डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद ने स्पष्ट तौर पर कहा कि हम सरकार में केवल आश्वासन देने के लिए नहीं बैठे हैं. हर हाल में अधिकारियों को परफॉर्म करना होगा. वह आम लोगों की समस्याओं को दूर करने के लिए अपने दायित्वों के साथ-साथ सरकार में आए हैं. अधिकारियों को आम लोगों की सुविधाओं का ध्यान रखना होगा और इसके लिए डिप्टी सीएम ने उन्हें हिदायत भी दी.