अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
16-Nov-2022 05:20 PM
JAMUI: लोजपा(रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और जमुई सांसद चिराग पासवान आए दिन बिहार की शिक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठाते रहे हैं। ऐसे कई मौके सामने आए हैं जब चिराग शिक्षा की बदहाली को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोलते नजर आ चुके हैं। बिहार के सरकारी स्कूलों में शिक्षा के हाल जानने के लिए चिराग पासवान जमुई के एक स्कूल में पहुंच गए और वहां के बच्चों से मुलाकात कर उनसे बातचीत की और स्कूल में व्याप्त समस्या को जल्द से जल्द दूर कराने का भरोसा दिलाया। इस दौरान उन्होंने बच्चों की समस्या सुनने के बाद क्लासरूम से ही डीएम को फोन लगा दिया।
दरअसल, चिराग पासवान बुधवार को अपने संसदीय क्षेत्र के भछीयार प्राथमिक मध्य विद्यालय पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने घूम-घूमकर स्कूल के जर्जर हालात की जानकारी ली। इस दौरान चिराग पासवान स्कूल के क्लास रूम में भी गए और बच्चों से पढ़ाई में हो रही समस्या के बारे में जानकारी ली। क्लास रूम में पढ़ाई कर रहे बच्चों ने भी बिना किसी संकोच के चिराग पासवान को सारी समस्या से अवगत करा दिया। उन्होंने बच्चों को भरोसा दिलाया कि उनकी जो भी समस्या है उसे दूर करने के लिए हर संभव कोशिश करेंगे।
बच्चों की समस्या सुनने के बाद चिराग ने क्लासरूम से ही जमुई के डीएम को फोन लगा दिया और बच्चों की पढ़ाई में हो रही समस्या को दूर करने की बात कही। इसके साथ ही उन्होंने स्कूल की जर्जर हालत को लेकर भी डीएम से बात की और बच्चों को पढ़ाई में हो रही समस्या को तत्काल दूर करने का निर्देश दिया।