ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / politics / विधानमंडल मानसून सत्र का आज अंतिम दिन, क्या जनगणना नियंत्रण पर BJP को...

विधानमंडल मानसून सत्र का आज अंतिम दिन, क्या जनगणना नियंत्रण पर BJP को जवाब दे पाएगी नीतीश सरकार?

30-Jul-2021 07:59 AM

PATNA : सोमवार से चल रहा बिहार विधान मंडल का मानसून सत्र आज खत्म हो जाएगा मानसून सत्र 5 दिनों तक चलने वाला था और आज इसका अंतिम दिन है बिहार विधानसभा और विधान परिषद में सत्र के आखिरी दिन आज कई महत्वपूर्ण कार्य निपटाए जाएंगे विधानसभा में आज विधायकों की तरफ से गैर सरकारी संकल्प का दिन रखा गया है सत्र के अंतिम दिन सरकार की तरफ से आज कई ध्यानाकर्षण सूचनाओं पर सदन में जवाब भी आना है। 


विधानसभा की कार्यवाही आज सुबह 11 बजे शुरू होगी। सबसे पहले प्रश्नोत्तर काल की कार्यवाही होगी। सरकार अल्प सूचित और तारांकित प्रश्नों पर जवाब देगी। इसके बाद शून्यकाल की कार्यवाही होगी। शून्यकाल के बाद सदन में अब तक स्थगित ध्यानाकर्षण सूचनाओं पर सरकार का आज जवाब आएगा। बीजेपी विधायकों की तरफ से जनसंख्या नियंत्रण को लेकर पिछले दिनों जो ध्यानाकर्षण सूचना लाई गई थी उस पर सरकार का जवाब अब तक नहीं आया है। ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि क्या जनसंख्या नियंत्रण पर नीतीश सरकार सदन में अपना रुख स्पष्ट करेगी? बीजेपी विधायक विजय कुमार खेमका, अवधेश सिंह समेत अन्य विधायकों की तरफ से जनसंख्या नियंत्रण नीति तय करने के संबंध में सरकार से जवाब की मांग की गई है। स्वास्थ्य विभाग को इस संबंध में आज सरकार की तरफ से जवाब देना है। जनसंख्या नियंत्रण को लेकर जेडीयू और बीजेपी का स्टैंड अलग-अलग है। बीजेपी जहां इसके लिए कानून बनाने की जरूरत बता रही है तो वहीं जेडीयू का कहना है कि जनसंख्या नियंत्रण के लिए कानून की बजाय जनजागरण का रास्ता अपनाना चाहिए। यह मामला इतना विवादित है कि सरकार का जवाब सदन में क्या आएगा इसका इंतजार सभी को है। 



उधर बिहार विधान परिषद में आज 11 बजे ही सदन की कार्यवाही शुरू होगी। शुक्रवार होने के कारण सदन की कार्यवाही 1 घंटे पहले शुरू होगी। राज्य सरकार को कई ध्यानाकर्षण सूचना ऊपर सदन में जवाब देना है। इनमें स्थानीय निकाय के अंतर्गत नियुक्त शिक्षकों को 15 फ़ीसदी वेतन वृद्धि के मामले और वित्त अनुदानित शिक्षण संस्थानों में वेतन भुगतान में देरी जैसे मामलों पर सरकार को जवाब देना है। दोनों सदनों में आज की कार्यवाही खत्म होने के साथ मानसून सत्र खत्म हो जाएगा।