अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
25-Nov-2024 05:32 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार में हमलावर विपक्ष को जबाव देने के लिए एनडीए ने कमर कस ली है। अब बहुत जल्द 2005 के पहले और बाद के बिहार पर शॉर्ट फिल्म बनेगी। जिसके हीरो नीतीश कुमार होंगे। इस फिल्म का नाम "नीतीश कुमार का बिहार" रखा गया है। जेडीयू कार्यालय में सोमवार को आयोजित एनडीए की प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस बात ऐलान किया गया है।
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने कहा है कि अब फिल्म के जरीये विपक्ष को जबाव दिया जाएगा। विपक्ष को जबाव देने के लिए 2005 से पहले और 2005 के बाद के बिहार पर एक शॉर्ट फिल्म बनेगी। इस फिल्म का नाम नीतीश कुमार का बिहार होगा। उन्होंने कहा कि 2005 से पहले के बिहार की हालत देखकर लोगों का खून खौल जाएगा।
इस फिल्म में यह दिखाने की कोशिश होगी की 2005 के पहले बिहार की क्या हालत थी? और जब से नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री बने तब बिहार की क्या स्थिति है। इस फिल्म को हर गांव से लेकर प्रखंड तक एक अभियान के तहत लोगों को दिखाया जाएगा। यह फिल्म एक क्रांति होगी। जिसे देखकर लोगों का खून खौल जाएगा और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रति लोगों की श्रद्धा बढ़ेगी।
बिहार की 4 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में एनडीए की शानदार जीत के बाद अब 2025 की तैयारी में एनडीए घटक दल के नेता जुट गये हैं। इसी को लेकर सोमवार को जेडीयू कार्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेस बुलाई गयी। जिसमें एनडीए के तमाम प्रदेश अध्यक्ष मौजूद थे। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवान, जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, लोजपा रामविलास के प्रदेश अध्यक्ष राजू सिंह सहित एनडीए के सभी प्रदेश अध्यक्ष मौजूद थे। एनडीए की बैठक में इस बात का ऐलान किया गया कि पार्टी की तरफ से एक शॉर्ट फिल्म रिलीज की जाएगी जिसका नाम "नीतीश कुमार का बिहार" रखा गया है। विपक्ष को जवाब देने के लिए इसे बहुत जल्द रिलीज किया जाएगा।