Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की बिहार में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, CSP संचालक को गोली मारकर 5 लाख लेकर फरार हुए बदमाश बिहार में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, CSP संचालक को गोली मारकर 5 लाख लेकर फरार हुए बदमाश ‘सरकार जनता के प्रति कर्तव्य पालन में विफल’, प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़ने पर भड़के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ‘सरकार जनता के प्रति कर्तव्य पालन में विफल’, प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़ने पर भड़के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी बिहार में रामनवमी मेला और अन्य धार्मिक आयोजनों के लिए 1.63 करोड़ जारी, विजय सिन्हा बोले- आस्था और परंपरा में नहीं होगी कोई कमी बिहार में रामनवमी मेला और अन्य धार्मिक आयोजनों के लिए 1.63 करोड़ जारी, विजय सिन्हा बोले- आस्था और परंपरा में नहीं होगी कोई कमी झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से विवाहिता की मौत, पेट दबाकर जबरन करा रहा था डिलीवरी, आरोपी फरार Bihar Weather News: बिहार में बदला मौसम का मिजाज, बगहा, मुजफ्फरपुर और वैशाली समेत कई जिलों में बारिश, आसमान से गिरे ओले
28-Oct-2024 06:22 PM
By Tahsin Ali
PURNEA: इंडियन नेशनल ट्रस्ट फॉर आर्ट एंड कल्चरल हेरिटेज (इंटैक), बिहार एवं इंटैक पटना चैप्टर के द्वारा फ्यूचर हंड्रेड आईएएस कोचिंग संस्थान, पटना में राज्य स्तरीय इंटैक नेशनल हेरिटेज क्वीज़ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में क्वीज़ मास्टर एवं क्वीज़ स्कोरर के रूप में रचना प्रियदर्शिनी और डॉ स्पृहा मौजूद थीं।
इंटैक पूर्णिया चैप्टर के सह-संयोज डॉ. रमन ने बताया कि इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में गया चैप्टर के विवेक राय और तुषार कुमार एवं पूर्णिया चैप्टर और विद्या विहार रेसिडेंसियल स्कूल (वी.वी.आर.एस) के निखिल राज और साहिल रंजन ने क्रमशः पहला एवं दूसरा स्थान प्राप्त किया। विदित है की वी वी.आर.एस की ही टीम इंटेक हेरिटेज क्वीज़ 2022, 2023 और 2024 के पूर्णिया सिटी लेवल राउंड एवं 2022 के बिहार स्टेट लेवल राउंड की विजेता रही थी। 2023 के बिहार स्टेट लेवल राउंड मैं भी वी. वी. आर. एस की टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया था।
इंटैक पूर्णिया चैप्टर के संयोजक और सह-संयोजक क्रमशः राजेश चंद्र मिश्र एवं अमित कुमार झा ने लगातार सफलता के लिए पूर्णिया चैप्टर और विद्या विहार रेसिडेंसियल स्कूल को बहुत-बहुत बधाइयां दी। कार्यक्रम में इंटैक पटना चैप्टर के संयोजक, भैरव लाल दास, इंटैक पूर्णिया चैप्टर के सह-संयोजक डॉ. रमन, दरभंगा चैप्टर के डॉ. एन. के. अग्रवाल, डॉ. अखौरी विश्वप्रिय, विशाल और अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित थे।
