ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक दिन के अभियान में 60 शराब पीने...

उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक दिन के अभियान में 60 शराब पीने और बेचने वालों को किया गिरफ्तार

14-Aug-2022 02:56 PM

By RANJAN

KAIMUR : कैमूर जिले में मद्य निषेद्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है. विभाग की टीम ने कैमूर जिले के यूपी से कनेक्ट होने वाले विभिन्न रास्तों पर 24 घंटे का विशेष अभियान चलाया. इस दौरान पुलिस ने 60 लोगों को गिरफ्तार किया. इनमें से 44 वैसे लोग हैं, जो उत्तर प्रदेश अपनी बहन से शराब पीकर बिहार आ रहे थे. वहीं, गिरफ्तार लोगों में 16 शराब तस्करी के धंधे में शामिल बताए जा रहे हैं. तस्करों के पास से सैकड़ों लीटर शराब बरामद हुई है. 


गिरफ्तार लोगों ने पुलिस को बताया कि वे रक्षाबंधन के मौके पर उत्तर प्रदेश अपनी बहन के घर गए थे. यूपी से लौटने के दौरान उनलोगों को शराब की दुकान दिखाई दिया. सभी ने यूपी में शराब का सेवन किया था. हालांकि वेलोग इस बात को भूल गये कि बिहार में शराबबंदी कानून लागू है और यहां अन्य राज्य से शराब पीकर आने पर भी कार्रवाई हो सकती है.


कैमूर जिले के उत्पाद निरीक्षक शत्रुंजय कुमार ने बताया कि शराबियों और शराब तस्करों को रोकने के लिए विशेष अभियान चलाया गया था. इस दौरान बक्सर, रोहतास और भोजपुर की टीम भी कैमूर जिला पहुंची हुई थी. यूपी से सटे इलाकों के सभी मार्गों पर 24 घंटा अभियान चलाया गया. जिसमें कुल 60 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. इनमें 16 शराब तस्कर भी शामिल हैं. इनके पास से सैकड़ों लीटर शराब भी बरामद हुआ है.