अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
22-May-2021 07:31 AM
By Ranjan Kumar
KAIMUR : कैमूर जिले के मोहनिया स्थित यूनियन बैंक मोहनिया शाखा में अचानक आग लग गई. धुआं निकलता देख आसपास के लोगों ने मोहनिया थाना को सूचना दी. मौके पर मोहनिया पुलिस, बैंक मैनेजर और फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची जिसके बाद करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. आग लगने की वजह से काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल हो गया.
मौके पर पहुंचे शाखा प्रबंधक ने बताया कि शॉर्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आ रही है. फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है. फर्नीचर और कुछ कागजात जले हैं वहीं कैश बिल्कुल सुरक्षित हैं. फायर ब्रिगेड के कर्मचारी ने बताया कि थाना द्वारा बताया गया कि यूनियन बैंक में आग लग गई है जिसके बाद मौके पर पहुंचकर आग को बुझा लिया गया है. शॉर्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आ रही है.
वहीं, मौके पर पहुंचे मोहनिया थाने की एएसआई ने बताया कि पब्लिक द्वारा सूचना मिली थी कि युनियन बैंक मोहनिया में आग लग गई है जिसके बाद दल बल के साथ बैंक पहुंचकर अग्निशमन विभाग को मामले की जानकारी दी गई. फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है. मामले की जांच की जा रही है.