अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
09-Jan-2023 02:56 PM
By VISHWAJIT ANAND
PATNA : बिहार में जाती आधारित जनगणना के पहले चरण की शुरुआत हो चुकी है। पहले चरणों में मकानों की गणना की जा रही है। जिसके बाद अब इस गणना की नीतियों को लेकर भाजपा के तरफ से सवाल उठाया जा रहा है। इसी कड़ी में अब भारतीय जनता पार्टी के विधायक और राज्य सरकार के पूर्व मंत्री रामसूरत राय ने जोरदार हमला बोला है।
भाजपा नेता ने कहा है कि, यह जो जाती गणना शुरू हुआ है, इसमें जो राज्य का बॉर्डर इलाके में बंगलादेशी, रोहंगिया और विदेशी लोग जो आए हैं, जिनका बिहार से कोई दूर- दूर तक कोई संबंध नहीं है।जो लोग फर्जीवाड़े तरीके से बिहार के अंदर अपना कागज बना लिया है वैसे लोगों की पहचान कर इस जाती गणना के रिपोर्ट के अनुसार उन्हें बिहार से बाहर करना चाहिए और उसके लिए एक अलग कॉलम बनना चाहिए की ये फर्जी है। तभी यह जाती आधारित गणना सही माना जाएगा।
इसके आगे उन्होंने कहा कि, यह गणना एक साजिश के तहत वोट बैंक को बढ़ावा देने के लिए, एक समुदाय को बढ़ावा देने के लिए ऐसी वयवस्था बनाई गई है। भाजपा इसको लेकर विरोध करेगी। इस गणना के तहत एक यह भी होना चाहिए की इसमें एक ट्रेंड लोगों को लगाए, बिना ट्रेनिंग किये हुए लोगों को नहीं लगाए। जो अनट्रेंड लोग होते हैं वो अपने मतलब के अनुसार अपने समाज को बढ़ा दिखाने के लिए जाती की संख्या को बढ़ा भी सकते हैं।
इसके आलावा उन्होंने कहा कि, इस गणना को लेकर जिन शिक्षकों को लगाया गया है उनके कारण शिक्षा विभाग का काफी नुकसान हो रहा है। इससे बिहार के युवाओं को काफी नुकसान उठाना पड़ सकता है। इसलिए इसमें शिक्षकों को न लगाकर किसी अन्य विभाग के कर्मचारी को लगाना चाहिए। वहीं, इसके बजट को लेकर कहा कि, यह गणना का बजट भ्रस्टाचार के लिए 500 के लिए रखा गया है।
इसके साथ ही साथ उन्होंने सीएम के समाधान यात्रा को लेकर कहा कि, आप समाधान यात्रा पर नहीं निकल रहे बल्कि आप समाधी यात्रा पर निकल रहे हैं। बिहार के सीएम संन्यास की और जा रहे हैं। आप ने राज्य का जो माहौल बना दिया है उसके अनुसार अब आप से बिहार नहीं संभलने जा रहा है। वो अपने बेटे को गद्दी नहीं दे सकते तो भतीजे को क्या देंगे। नीतीश बस बुढ़ापा की सहारा के लिए राजद के साथ गए हैं ताकि दोनों का वोट बैंक उनको मिल सके।