अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
24-Dec-2020 08:03 AM
PATNA : चुनावी हलफनामे में अपने ऊपर दर्ज केस छिपाने का आरोप झेल रहे नरकटिया से आरजेडी विधायक डॉक्टर समीम अहमद की मुसीबत बढ़ सकती है. शमीम अहमद के खिलाफ निर्वाचन विभाग के सामने बीजेपी ने शिकायत दर्ज की है. बीजेपी ने आरोप लगाया है कि आरजेडी विधायक ने अपने ऊपर दर्ज केस की जानकारी चुनावी हलफनामे में छिपाई.
हालांकि नरकटिया से आरजेडी विधायक डॉक्टर समीम अहमद ने दावा किया है कि उनके ऊपर जिस केस की बात कही जा रही है वह खत्म हो चुका है. आरजेडी विधायक का कहना है कि उन्होंने शपथ पत्र में केस के बारे में जानकारी इसलिए नहीं दी क्योंकि यह मामला खत्म हो चुका है. वकीलों की सलाह पर उन्होंने चुनावी हलफनामे में इसकी जानकारी नहीं दी.
जबकि बीजेपी की दलील इस मामले में दूसरी है. बीजेपी का कहना है कि आरजेडी विधायक के ऊपर चल रहा केस खत्म नहीं हुआ है. बीजेपी का कहना है कि कोई भी मामला कोर्ट से खत्म होता है ना कि थाने से. मामला अभी भी कोर्ट में लंबित है. थाने को किसी केस को खत्म करने का अधिकार नहीं है. बीजेपी ने यह भी आरोप लगाया है कि साल 2016 में जब बिहार में महागठबंधन की सरकार थी और आरजेडी सरकार में शामिल थी तब दबाव बनाकर थाने से मामला रफा-दफा करा दिया गया था. बीजेपी का आरोप है कि वर्ष 2015 में आरजेडी विधायक के खिलाफ जो केस दर्ज हुआ था उसका रिकॉर्ड तक थाने में मौजूद नहीं है.