ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / तेज रफ़्तार ट्रक ने मां-बेटे को रौंदा, मां की दर्दनाक मौत, बेटा घायल

तेज रफ़्तार ट्रक ने मां-बेटे को रौंदा, मां की दर्दनाक मौत, बेटा घायल

17-Nov-2020 04:14 PM

By Ranjan Kumar

KAIMUR : कैमूर जिले के मोहनिया में दर्दनाक घटना घटी है जहां एक ट्रक ने मां-बेटे को सड़क पर ही रौंद डाला जिससे मां की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और बेटा को हल्की चोट आई है. घटना के बाद ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ गई और चालक ट्रक लेकर फरार हो गया. आसपास के लोगों ने घायल पुत्र को इलाज के लिए अनुमंडल स्थल मोहनिया भेज दिया जहां उसकी हालत खतरे से बाहर है और लड़का सुरक्षित है. 


मृतका मोहनिया थाना क्षेत्र के डडवा गांव की रहने वाली उर्मिला कुंवर बताई जाती है जो अपने पुत्र निखिल के साथ मोहनिया आई थी. महिला मोहनिया के ही एक के प्राइवेट फाइनेंस बैंक में काम करती है. घटना होने के बाद घंटों सड़क पर ही शव पड़ा रहा और पुलिस मूकदर्शक बनी रही. घटना की जानकारी मिलते ही जब परिजन घटनास्थल पर पहुंचे तो गुस्से में सड़क जाम कर दिया. लगभग डेढ़ घंटे तक सड़क जाम होने के बाद पुलिस प्रशासन ने किसी तरह से ग्रामीणों को समझा कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भभूआ भेजा.


मृतका के बड़े बेटे ने बताया कि महिला घर से किसी काम के लिए मोहनिया आई थी. बाद में हम लोगों को सूचना मिला कि किसी ट्रक ने धक्का मार दिया है. हम लोग यहां पहुंचे तबतक उनकी डेथ हो चुकी थी. वहीं पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.