ब्रेकिंग न्यूज़

शराब और अवैध हथियार के खिलाफ सहरसा पुलिस की कार्रवाई, घर की घेराबंदी कर अपराधी को दबोचा, हथियार-कारतूस भी बरामद मोतिहारी में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 4 महिलाएं और 2 दलाल गिरफ्तार पटना के मरीन ड्राइव पर नहीं लगेंगी दुकानें, अब यहां बनेगा नया वेंडिंग जोन भोजपुर में अनियंत्रित ऑटो के पलटने से युवक की मौत, महिला समेत कई लोग घायल बिहार का ऑफिसर राज: चार्टर प्लेन में सपरिवार सैर कर रहे हैं IAS अधिकारी, विधानसभा में उठा मामला लेकिन सरकार ने साध ली चुप्पी दरभंगा में पत्नी की अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने वाला पति गिरफ्तार, सालभर से फरार था आरोपी, मुंबई में बना रखा था ठिकाना राष्ट्रीय स्कॉलरशिप प्रवेश परीक्षा 2026: एस.के. मंडल ग्रुप की मेधावी छात्रों के लिए बड़ी पहल Bihar Crime News: चार दिनों से लापता युवक का नदी किनारे शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका BIHAR: निकाह के 1 महीने बाद बीवी ने शौहर के चेहरे पर फेंका खौलता तेल, जिन्दगी और मौत के बीच जूझ रहा पति दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में मनाई गई स्वामी सहजानंद सरस्वती जयंती, पूर्व सीजेआई समेत कई दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

शराबबंदी नीतीश की सनक, बीजेपी बोली.. 2 साल पहले ही कानून खत्म करना चाहते थे

शराबबंदी नीतीश की सनक, बीजेपी बोली.. 2 साल पहले ही कानून खत्म करना चाहते थे

20-Dec-2022 07:49 AM

PATNA : बिहार में शराबबंदी कानून को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार चौतरफा घिरे हुए हैं। एक तरफ जहां विपक्षी दल बीजेपी उनके ऊपर हमलावर है तो वहीं महागठबंधन में शामिल घटक दलों की तरफ से भी लगातार शराबबंदी पर सवाल उठाए जा रहे हैं। वामदलों ने जहरीली शराब से मौत के बाद सरकार से सवाल पूछना शुरू कर दिया है तो वहीं मुआवजे की मांग को लेकर नीतीश कुमार को सदन के अंदर सहयोगी दल के विधायक का विरोध भी झेलना पड़ा है। इस सबके बीच एक चैनल के स्टिंग ऑपरेशन ने बीजेपी को हमला बोलने का एक और मौका दे दिया है। बिहार में शराबबंदी कानून और नीतीश कुमार की जिद को लेकर बीजेपी ने बड़ा खुलासा किया है।



बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल ने कहा है कि नीतीश के साथ सत्ता में रहते हुए उनकी पार्टी पिछले 2 साल से शराबबंदी कानून खत्म कराने की आवश्यकता बता रही थी। बीजेपी चाहती थी कि बिहार में शराबबंदी कानून का मौजूदा फॉर्मेट खत्म किया जाए क्योंकि इसे जमीन पर लागू करना सफल नहीं हो रहा है। शराबबंदी की आड़ में माफिया का एक बड़ा नेक्सस बिहार में एक्टिव हो चुका है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा है कि जब उनके संसदीय क्षेत्र में जहरीली शराब से लोगों की मौत हुई तो उन्होंने अपने स्तर से जाकर पीड़ित परिवारों की आर्थिक मदद की लेकिन सरकार ने मुआवजा नहीं दिया। इस बात को लेकर उन्होंने सरकार में रहते हुए आपत्ति जताई थी, तब जेडीयू के प्रवक्ताओं से उनके ऊपर निशाना बुलवाया गया। संजय जायसवाल ने कहा कि बीजेपी हर कीमत पर बिहार में शराबबंदी कानून के कारण गरीबों और कमजोर लोगों पर हो रहे अत्याचार को खत्म करना चाहती थी लेकिन नीतीश कुमार की सनक ने सब कुछ बेकार कर रखा है।



बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के मुताबिक एनडीए में रहते नीतीश कुमार के ऊपर शराबबंदी कानून की समीक्षा के लिए बार-बार कहा गया लेकिन वह किसी की सुनने को तैयार नहीं थे। संजय जयसवाल ने कहा कि यह बात पूरी तरह से साफ हो चुकी है कि बिहार में पुलिस से लेकर सत्ताधारी दल के नेताओं की मिलीभगत से शराब का अवैध कारोबार हो रहा है। जहरीली शराब से लोगों की मौत हो रही है और नीतीश कुमार कानून के मुताबिक पीड़ित परिवारों को मुआवजा तक नहीं दे रहे। नीतीश कुमार जिस तरह विधानसभा में “पियोगे तो मरोगे" जैसा बयान दे रहे हैं वह बताता है कि उन्हें बिहारियों की चिंता नहीं है।