ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / शादी के दो दिन बाद लाखों के जेवरात लेकर दुल्हन प्रेमी संग फरार,...

शादी के दो दिन बाद लाखों के जेवरात लेकर दुल्हन प्रेमी संग फरार, पिता ने कर्ज लेकर कराई थी शादी

14-May-2022 09:10 AM

KAIMUR: खबर कैमूर की है, जहां शादी के दो दिन बाद ही दुल्हन प्रेमी के साथ रुपए और गहने लेकर फरार हो गई। पति को सोता देख पत्नी ने अपने प्रेमी को और  बाइक पर सवार होकर उसके साथ भाग गई। 


सिवों गांव के महेंद्र प्रसाद ने अपने बड़े बेटे अमित कुमार की शादी कर्ज लेकर की थी। शादी रोहतास जिले के करगहर थाना के गांव बक्सरा के अवधेश प्रजापति की बेटी प्रीति कुमारी से हुई थी। 9 मई को शादी थी और 10 मई को अमित अपनी दुल्हन को घर लाया था। 


नकद और लाखों के जेवरात लेकर फरार

बताया जाता है कि 2 दिनों तक पति पत्नी के बीच सब कुछ ठीक था, लेकिन तीसरे दिन 12 मई की दोपहर दुल्हन ने अपने पति को नींद में सोता देख मौके का फायदा उठाकर घर में रखें 30 हजार नकद और लाखों के जेवरात लेकर फरार हो गई। अमित के पिता मनोहर प्रसाद उस दिन बहार काम से गए थे और घर में उनकी पत्नी, बेटा, बहू, पिता और मां थे। पीड़ित पति ने दादा ने बताया कि उस दिन वह घर के अंदर सामान को इधर-उधर कर रही थी। उन्हें नहीं पता था की महिला सब के आंखों में धूल झोंक कर फरार हो जाएगी। 


कर्ज लेकर की थी शादी

लुटेरी दुल्हन के ससुर ने बताया कि जब मुझे इस खबर की जानकारी मिली तो मैंने अपने साले को लड़की के गांव बक्सरा भेजा। वे लोग उल्टे मेरे साले को धमकी देने लगे। जिसके बाद वह लौट आया। वहीं इस घटना के बाद ससुराल वालों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। लड़के के पिता ने बताया कि अपने बड़े बेटे की शादी बड़े ही धूमधाम से की थी। इसके लिए 60 हजार कर्ज भी लिया था। लेकिन मैंने जो सपना संजोया था वह पल भर में ही चकनाचूर हो गया।