ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / सिद्दकी ने चुनाव में हार पर तेजस्वी को दिखाया आइना, बोले.. अधूरी तैयारी...

सिद्दकी ने चुनाव में हार पर तेजस्वी को दिखाया आइना, बोले.. अधूरी तैयारी और पोलिंग एजेंट ने डूबा दिया

21-Dec-2020 02:59 PM

By Ganesh Samrat

PATNA : विधानसभा चुनाव में पार्टी की हार की समीक्षा को लेकर बुलाई गई बैठक में राजद नेता अब्दुल बारी सिद्दकी ने हार का ठीकरा अपने ही कार्यकर्ता पर फोड़ा है. पार्टी की समीक्षा बैठक में सोमवार को अब्दुल बारी सिद्दकी ने तेजस्वी को आईना दिखाते हुए कहा कि अधूरी तैयारी और पोलिंग एजेंट ने पार्टी को डूबा दिया. 

समीक्षा बैठक में अब्दुल बारी सिद्दकी ने हार के पीछे के कारणों की चर्चा करते हुए कहा कि चुनाव हारने पर ईवीएम को दोष दिया जाता है, लेकिन मेरा मानना है कि ईवीएम हैक नहीं होता है. सिद्दकी ने पार्टी की हार का ठीकरा पोलिंग एजेंट पर फोड़ा है. 

अब्दुल बारी सिद्दकी ने कहा कि हमारे पोलिंग एजेंट वेल एडुकेटेड नही हैं. मॉक पोलिंग के वक़्त हमारे एजेंट समय से नही पहुंच पाते और इसी बीच गड़बड़ करने वालों को समय मिल जाता है. सिद्दकी ने कहा कि चुनाव के समय पार्टी ने सभी उम्मीदवारों को सभी बिन्दुओं पर बताया था  कि कैसे चुनाव लड़ा जाए और क्या क्या सावधानी रखनी है, लेकिन इसे नहीं माना गया.  हमारे पास प्रमाण है कि पार्टी के पोलिंग एजेंड समय पर मतदान केन्द्र नहीं पहुचे थे, जिस वजह से कई गड़बड़िया सामने आई.