अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
28-Nov-2022 10:49 AM
PATNA : बिहार में पिछले कुछ दिनों से देखने को मिल रहा है कि सीएम नीतीश कुमार काफी नर्म हो गए हैं। आए दिन इसका झलक किसी न किसी सार्वजनिक कार्यक्रम को देखने को मिल रहा है। वहीं, सीएम नीतीश कुमार के सॉफ्ट होने को लेकर भाजपा के एमएलसी नवल किशोर यादव ने जोरदार तंज कसा है। नवल किशोर ने कहा कि, अब तो उनको सभी के क़दमों में झुक कर ही रहना होगा, तभी सरकार चलेगी।
भाजपा के एमएलसी नवल किशोर यादव ने कहा कि, नीतीश कुमार में अब बदलाव तो आ ही जाएगा, अब वो सही मायने में परिवर्तन के जगह पर गए हैं। अब इनका अहंकार भी चूर होगा और अभी मुख्यमंत्री भी बहुत व्याकुल है, उनकी व्याकुलता भी शांत होगी। हकीकत यह है कि, सीएम नीतीश खुद के जाल में खुद फसतें जा रहे हैं। इसलिए वो अंदर से कमजोर हो रहे हैं।
नवल किशोर ने कहा कि, नीतीश कुमार पर न सिर्फ विपक्ष बल्कि खुद के पक्ष का भी दवाब है। एक तो वो राजद के साथ गए हैं इसका दवाब हैं, दूसरा जो सीएम का खुद का कोर नेटवर्किंग हैं उसमें से कोई भी इनके साथ नहीं है,वो लोग समय के साथ हैं। ये सारे लोग नीतीश कुमार को दबा रहे हैं। इस कारण सीएम नीतीश वापस से इनका विश्वाश जितने के लिए इस तरह का कदम उठा रहे हैं।
इसके आगे उन्होंने कहा कि, सीएम का राजद के साथ वाली दोस्ती सांप और नेवला वाली दोस्ती है। उन्होंने कहा कि, जब बाढ़ आता है एक ही डाली पर सांप और नेवला दोनों रहते हैं और जब बाढ़ कम होता हैं तो दोनों एक दूसरे पर हमलावर हो जाते हैं। यही हाल नीतीश का भी है। इसके साथ इनको अब अपना कुर्सी जाने का भी डर हैं, इनको लग रहा है कि यदि कुर्सी छोड़ देंगे तो फिर कहां जाएंगे। इसलिए वो आये दिन अपनी कुर्सी बसाहने के लिए लोगों के कदमों में गिर रहे हैं।