ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / news / आज अटल जी की पुण्यतिथि, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री समेत अन्य ने दी श्रद्धांजलि

आज अटल जी की पुण्यतिथि, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री समेत अन्य ने दी श्रद्धांजलि

16-Aug-2021 08:19 AM

DELHI : देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व अटल बिहारी वाजपेयी की आज तीसरी पुण्यतिथि है। देश आज अटल जी को उनकी पुण्यतिथि पर नमन कर रहा है। अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि के मौके पर आज देश भर में कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। दिल्ली में अटल जी के समाधि स्थल 'सदैव अटल' पर सुबह से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहां राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत अन्य गणमान्य लोगों ने अटल जी को श्रद्धा सुमन अर्पित किया है। 


16 अगस्त 2018 को अटल जी का निधन हुआ था। दिल्ली के एम्स अस्पताल में उन्होंने लंबी बीमारी के बाद दम तोड़ दिया था। साल 2015 में उन्हें भारत रत्न सम्मान से नवाजा गया था। अटल जी के समाधि स्थल पर उन्हें श्रद्धांजलि देने वालों में आज उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा भी शामिल थे। 


अटल बिहारी बाजपेई की छवि एक ऐसे राजनेता की थी जिन्हें दलीय बंधनों से ऊपर रखा गया था। वह देश के ऐसे दूसरे प्रधानमंत्री हुए जिन्होंने जवाहरलाल नेहरू के बाद तीन बार प्रधानमंत्री का पद संभाला। अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म मध्य प्रदेश के ग्वालियर में 25 दिसंबर 1924 को हुआ था। अटल जी की पुण्यतिथि के मौके पर आज उत्तर प्रदेश में भी कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उनके संसदीय क्षेत्र रहे लखनऊ में सुबह 10 बजे से एक कार्यक्रम रखा गया है, जहां उनकी भव्य प्रतिमा पर योगी आदित्यनाथ माल्यार्पण करेंगे। बीजेपी आज से यूपी में जन आशीर्वाद यात्रा की शुरुआत भी करने वाली है।