अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
12-Jan-2023 02:43 PM
PATNA: विकासशील इंसान पार्टी ने चुनावी रणनीतिकार से नेता बने प्रशांत किशोर पर जोरदार हमला बोला है। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने कहा है कि मल्लाह समाज केवल मछली पकड़ना ही नहीं जानता है बल्कि वह दूसरे दलों के राजनीतिक वैतरणी को भी पार लगाने में सक्षम है। दरअसल, प्रशांत किशोर ने पिछले दिनों अपनी यात्रा के दौरान कहा था कि लोग अपने वोट की कीमत नहीं समझते हैं। उन्होंने कहा था कि वे दूसरे नेताओं की तरह मछली खिलाने नहीं आए हैं बल्कि मछली कैसे पकड़ा जाता है वह सिखाने आए हैं।
देव ज्योति ने कहा कि भारत का इतिहास गवाह है कि भगवान श्रीराम से लेकर अब तक मल्लाहों ने समाज के हित के लिए ही कार्य किया है। आज भी राज्य की राजनीतिक हालात को देखे तो अब तक हाशिए पर रहने वाला मल्लाह समाज अपनी एकता के दम पर किसी भी पार्टी की सरकार को बनाने या बिगड़ने की ताकत रखता है। पार्टी के संरक्षक पूर्व मंत्री मुकेश सहनी द्वारा जगाई गई अलख की ज्योति के कारण ही आज देश प्रदेश के सभी प्रमुख राजनीतिक दल मल्लाहों की तरफ अपनी आशा भरी निगाहों से देख रहे हैं।
देव ज्योति ने यह भी कहा कि अपनी पदयात्रा पर निकले प्रशांत किशोर सरकार की कमियों की तरफ ध्यान आकृष्ट कराकर लोगों को उसके बारे में बताएं और सचेत करें न कि वह मल्लाहों को मछली खिलाने या पकड़ने की बात करें। लोगों में और विशेष रूप से मल्लाह समाज में इतनी जागृति तो जरूर आ गई है कि वह अपने हित और अहित का फैसला ले सकते हैं और यह जागृति मुकेश सहनी के अथक परिश्रम का परिणाम है।