ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / news / आईलाइनर और नेलपॉलिश नहीं लगा सकेंगी PMCH में महिला डॉक्टर, पुरूष डॉक्टर के...

आईलाइनर और नेलपॉलिश नहीं लगा सकेंगी PMCH में महिला डॉक्टर, पुरूष डॉक्टर के बियर्ड लुक पर भी रोक

26-Jul-2019 08:11 AM

By 3

PATNA : सूबे के सबसे बड़े अस्पताल पीएमसीएच में अब डॉक्टरों के फैशन आउटफिट को लेकर एक गाइडलाइन जारी किया गया है. यह गाइडलाइन मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया के आधार पर किया गया है. यह गाइडलाइन एमबीबीएस व पीजी की पढ़ाई करने वाले मेडिकल छात्रों के लिए जारी की गयी है. अब पढ़ाई और इलाज के समय महिला और पुरुष चिकित्सक के साथ ही साथ छात्र अधिक मेकअप नहीं करेंगे. गाइडलाइन के अनुसार महिला डॉक्टर के अधिक गहरे रंग का आइलाइनर और बड़े नाखूनों पर पॉलिश करने पर रोक लगाई गई है. तो वहीं पुरुष छात्र ज्यादा बढ़ी हुई दाढ़ी नहीं रख सकेंगे. कॉलेज प्रशासन की मानें, तो पढ़ाई व इलाज में बाधा उत्पन्न नहीं हो, इसको ध्यान में रखते हुए यह आदेश दिया गया है. पोस्ट ग्रेजुएट व सीनियर डॉक्टरों को एमसीआइ के नियम के मुताबिक नेम प्लेट लगी सफेद रंग की एप्रन पहनना अनिवार्य किया गया है. बिना नेम प्लेट व एप्रन के आने वाले डॉक्टरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी. पुरुष चिकित्सकों को क्लीन शेव में रहना अनिवार्य किया गया है. कॉलेज में पढ़ाने वाले प्रोफेसर भी चाहते हैं कि छात्र सादगी का पालन करें और मरीज व परिजनों के साथ सौम्य व्यवहार रखें. पीएमसीएच के प्रिंसिपल डॉ विद्यापति चौधरी ने कहा कि पढ़ाई व इलाज व्यवस्था पर कोई असर नहीं पड़े, इसको देखते हुए मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया ने कई नियम बनाये हैं. डॉक्टर व मेडिकल छात्रों को इसका हर हाल में पालन करने को कहा गया है. छात्र-छात्राओं को सादगी का पालन करना अनिवार्य है. अगर इस नियम को कोई नहीं मानता है, तो नियमानुसार कार्रवाई की जायेगी.