अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
15-Jan-2021 03:06 PM
By RANJAN KUMAR
KAIMUR : बड़ी खबर कैमूर से है, जहां आपसी विवाद में पहले पत्नी ने जहर खा कर जान दे दी तो उसके बाद सदमे में पति ने खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया.
मामला अधौरा थाना के बड़पा गांव की है. जहां पति-पत्नी की मौत के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. मृतक के परिजनों ने बताया जाता है कि मुन्ना और अनिता में छोटी बात को लेकर झगड़ा हो गया था. जिसके बाद अनिता ने जहर खाकर जान दे दी. पत्नी की मौत के बाद मुन्ना चुप था, कुछ देर बाद वह कमरे में गया और फिर घर में बंदूक से खुद को गोली मार ली, जिससे मौके पह ही उसकी भी मौत हो गई.
घरवालों ने बताया कि दो साल पहले दोनों की शादी हुई थी. मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है . वहीं पूरे मामले की जांच की जा रही है. गांव में पति-पत्नी की मौत के बाद सन्नाटा पसरा हुआ है.
कैमूर एसपी राकेश कुमार ने बताया कि आरती देवी ने पारिवारिक विवाद में जहर खा कर आत्महत्या कर ली, जिसके बाद उसके पति मुन्ना सिंह ने गोली मारकरअपने आप को खत्म कर लिया. लड़की के मायके वाले की तरफ से किसी भी प्रकार का थाने में मामला दर्ज नहीं कराया गया है फिर भी पुलिस यूडी केस करके अनुसंधान कर रही है.